Supervisor’s Body Found : गुरुग्राम मे कंठी माता मंदिर के पास मिला सुपरवाइजर का शव, परिचित पर ही हत्या का शक
फरुखनगर में ओम लॉजिस्टिक वेयरहाउस के कर्मचारी की ईंट से हमला कर ली गई जान, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी।

Supervisor’s Body Found/गुरुग्राम
गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया। डाबोदा मोड़ स्थित ‘ओम लॉजिस्टिक वेयरहाउस’ में कार्यरत 32 वर्षीय सुपरवाइजर विकास मिश्रा का शव कंठी माता मंदिर के पीछे खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस व एफएसएल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
वाराणसी का रहने वाला था मृतक : Supervisor’s Body Found
मूल रूप से वाराणसी के शाहंशाहपुर गांव के रहने वाले विकास मिश्रा फरुखनगर में पुरानी द्रोणाचार्य स्कूल वाली इमारत में रहते थे, जिसे कंपनी ने कर्मचारियों के लिए किराए पर लिया हुआ है। रविवार सुबह उन्हें एक परिचित व्यक्ति के साथ देखा गया था।
मौके पर मिले शराब के गिलास और ईंट : Supervisor’s Body Found
घटनास्थल की छानबीन के दौरान पुलिस को वहां से शराब के खाली गिलास और खून से सनी एक ईंट मिली है। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान किसी बात पर कहासुनी हुई और साथ बैठे व्यक्ति ने ही ईंट से वार करके विकास की जान ले ली।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस : Supervisor’s Body Found
थाना पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा साथ रहने वाले अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात की वजह साफ हो सके।
