On-The Spot Justice: ट्रैफिक पुलिस ने वकील के पिता का काटा चालान तो वकीलों ने पुलिस की गाड़ी के कटवा दिए चालान

जिला अदालत परिसर के बाहर पुलिस की कार्रवाई से भड़के वकीलों ने कानून की किताब खोलकर दिलाई समानता की याद, वीडियो हुआ वायरल।

On-The Spot Justice/गुरुग्राम
गुरुग्राम के जिला अदालत परिसर (जस्टिस टावर) के बाहर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब ट्रैफिक पुलिस और वकीलों के बीच नियमों को लेकर सीधी भिड़ंत हो गई। पुलिसकर्मियों ने कोर्ट के बाहर एक वकील के पिता की बाइक रोककर नंबर प्लेट न होने के कारण ऑनलाइन चालान काट दिया। वकील का कहना था कि जलभराव की वजह से नंबर प्लेट गिर गई थी और नई प्लेट के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी।


जैसे को तैसा: आक्रोशित वकीलों ने पुलिस को घेरा : On-The Spot Justice
अपने साथी के पिता का चालान कटने की जानकारी मिलते ही परिसर से कई अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर आम जनता को परेशान करने और खुद नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। बहस के दौरान ही वकीलों की नजर वहां खड़ी क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) की गाड़ी पर पड़ी।


नियम सबके लिए बराबर: पुलिस की गाड़ी का भी कटा चालान : On-The Spot Justice
जांच करने पर सामने आया कि पुलिस की गाड़ी न सिर्फ रॉन्ग साइड खड़ी थी, बल्कि उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी और शीशे भी पूरी तरह पारदर्शी नहीं थे। वकीलों ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस पर दबाव बनाया और कहा कि कानून सबके लिए समान है। शुरुआती झिझक के बाद पुलिसकर्मियों को बैकफुट पर आना पड़ा और उन्होंने अपनी ही गाड़ी का चालान काटा।


वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज : On-The Spot Justice
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूज़र्स वकीलों के इस कदम की सराहना करते हुए इसे ‘ऑन द स्पॉट न्याय’ On-The Spot Justice बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि दूसरों पर नियम लागू करने से पहले सरकारी महकमों को खुद उनका पालन करना चाहिए।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤