Gold Silver Price Hike : सोने चांदी के दामों में आया उछाल, जानिए आपके शहर में कितना है दाम !

Gold Silver Price Hike : इस सप्ताह की शुरुआत सोने चांदी ने गिरावट के साथ की थी लेकिन जैसे ही सप्ताह का अंत शुरु हुआ वैसे वैसे सोने चांदी के दाम बढने शुरु हो गए हैं । शनिवार को देश में सोने चांदी के दामों में बढोतरी दर्ज की गई है ।
शनिवार को सोने के दामों में लगभग 2 हज़ार रुपए की बढोतरी हुई है । अब दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट सोने के दाम 1,910 रुपए बढने के बाद 1,59,430 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । वहीं 22 कैरेट सोने के दामों में 1,750 रुपए की बढोतरी हुई और 22 कैरेट सोने के दाम 1,46,150 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । (Gold Silver Price Hike)
18 कैरेट सोने के दामों में 1,430 रुपए की बढोतरी हुई है । अब 18 कैरेट सोने के दाम दिल्ली एनसीआर में 1,19,610 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । देश में केवल सोने के ही नहीं बल्कि चांदी के दामों में भी बढोतरी हुई है । चांदी में 5 हज़ार रुपए की बढोतरी हुई और अब चांदी के दाम 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं ।









