Gold Silver Price Hike : सोने चांदी के दामों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही उछले दाम, चांदी 3 लाख पार, सोना भी हुआ लाल

Gold Silver Price Hike : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता से एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की उसके दो दिन बाद ही भारत सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढाकर सीधा 15 प्रतिशत कर दिया जिसका असर बुधवार को सोने चांदी के भावों पर दिखा है । बुधवार को सोने चांदी के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं । एक दिन में ही सोने के दामों में 13 हज़ार रुपए से ज्यादा की बढोतरी हुई है ।

GoodReturns के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट सोने के दामों में 13,910 रुपए प्रति दस ग्राम की बढोतरी हुई है जिसके बाद अब 24 कैरेट सोने के दाम 1,68,040 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । इसी प्रकार 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में 12,750 और 10,430 रुपए प्रति दस ग्राम की बढोतरी हुई है जिसके बाद 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम 1,54,050 रुपए प्रति दस ग्राम और 1,26,070 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं ।

वहीं बुधवार को चांदी के दामों में भी भारी उछाल आया है और चांदी के दाम 3 लाख के पार पहुंच गए हैं । चांदी के दामों में मंगलवार को भी 15,000 रुपए प्रति किलोग्राम की बढोतरी दर्ज हुई थी । बुधवार को भी चांदी के दामों में 20,000 रुपए प्रति किलोग्राम की बढोतरी हुई है जिसके बाद अब देश में चांदी के दाम 3,10,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤