Gold Rate Hike : इज़रायल-ईरान का युद्ध शुरु, सोने चांदी के दामों में भारी उछाल

Gold Rate Hike : देश में शनिवार को सोने के दामों में जबरदस्त उछाल आया है । शनिवार को सोने के दामों में 3 हज़ार रुपए प्रति दस ग्राम से ज्यादा की बढोतरी दर्ज की गई है । वहीं चांदी के दामों में भी बढोतरी हुई है ।

Good Returns के अनुसार शनिवार को सोने के 24 कैरेट के दामों में 3,160 रुपए प्रति दस ग्राम की बढोतरी हुई है जिसके बाद दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट सोने के दाम 1,64,880 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं ।

22 कैरेट सोने के दामों में भी करीब 2,900 रुपए की बढोतरी हुई है जिसके बाद 22 कैरेट सोने के दाम 1,51,150 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं वहीं 18 कैरेट सोने के दामों में 2,370 रुपए की बढोतरी हुई जिसके बाद अब 18 कैरेट सोने के दाम 1,23,700 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं ।

शनिवार को केवल सोने के दामों में ही जबरदस्त उछाल नहीं आया है बल्कि चांदी के दामों में भी 10 हज़ार रुपए की बढोतरी दर्ज हुई है । अब दिल्ली एनसीआर में चांदी के दाम 2,95,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं ।

इज़रायल ईरान युद्ध के बाद बढ़ेंगे दाम ?

उधर शनिवार को दुनिया में अस्थिरता की स्थिति बन गई है क्योंकि इज़रायल ने ईरान के ऊपर हवाई हमले किए हैं जिसके बाद दुनिया में सोने चांदी के दामों बढोतरी हुई है । विशेषज्ञों का अनुमान है कि अब अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में सोने चांदी के दामों में और भी बढोतरी हो सकती है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤