Gold Price On Top : मिडल ईस्ट में युद्ध छिड़ते ही आसमान पर पहुंचा सोना, डबल हुई बढोतरी, जानें ताज़ा भाव

Gold Price On Top : मिडल ईस्ट देशों पर ईरान के हवाई हमले के बाद दुनिया में अस्थिरता छा गई है । अमेरिका और इज़रायल ने मिलकर ईरान के ठिकानों पर हमले किए तो ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में मिडल ईस्ट के 8 देशों पर हमले शुरु कर दिए जिसके बाद इंटरनेशन मार्केट में सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है ।
जिसकी वजह से भारत में भी एक दिन में सोने के दामों में जबरदस्त उछाल आया है । शनिवार सुबह से ही सोने के दामों में अब तक 7 हज़ार रुपए से ज्यादा की बढोतरी हो चुकी है । विशेषज्ञों का मानना है कि अभी सोने के दामों में और भी उछाल आएगा ।
Good Returns के मुताबिक भारत में सोने के दामों में आज एक दिन में अब 7,140 रुपए प्रति दस ग्राम की बढोतरी हुई है । दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट सोने के दामों में 7,140 रुपए, 22 कैरेट के दाम 6,550 रुपए और 18 कैरेट के दामों में 5,350 रुपए की बढोतरी हुई है ।
जिसके बाद अब 24 कैरेट सोने के रेट 1,68,860 रुपए प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 1,54,800 रुपए प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 1,26,680 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं ।
ये भी पढें :- इज़रायल-ईरान का युद्ध शुरु, सोने चांदी के दामों में भारी उछाल