Water Logging पर पहली बार किसी बड़े अधिकारी ने मांगी माफी, क्या गुरुग्राम के अधिकारी भी लेंगे जिम्मेवारी ?

Water Logging : देश में पहली बार जलभराव पर किसी बड़े स्तर के अधिकारी ने माफी मांगी है । आज तक अधिकारी जलभराव के लिए बहाना बनाते हुए ही नजर आए हैं या फिर किसी दूसरे विभाग पर जिम्मेवारी डालते हुए नज़र आए हैं लेकिन देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी विभाग के चेयरमैन ने जलभराव के लिए सीधा जनता से माफी मांगी है ।

क्या गुरुग्राम के अधिकारी मांगेंगे माफी ?

दरअसल 25 अगस्त को दिल्ली में हुई 72 मिलीमीटर बारिश के बाद NDMC के चेयरमैन ने जनता से माफी मांगी है और व्यवस्था सुधारने के लिए कहा है । 25 अगस्त को दिल्ली में 72 mm बारिश हुई जिसके बाद कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ जिस पर NDMC के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने जनता से कहा कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ NDMC इलाके में रहने वाले उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें 25 अगस्त को जलभराव से परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

एक दिन पहले ही 24 अगस्त को गुरुग्राम में भी 75 मिलीमीटर बरसात के बाद भारी जलभराव हुआ । कई जगहों पर स्कूली बच्चे जलभराव में फंस गए और 8-8 घंटे जाम में फंसने के बाद अपने घर पहुंचे । जिस पर अभी तक किसी भी जिला अधिकारी ने कोई जिम्मेवारी नहीं ली बल्कि अधिकारी ये कहते हुए नजर आए कि पहले के मुकाबले गुरुग्राम में कम जलभराव हुआ है ।

कब लेंगे जिम्मेवारी ?

सवाल ये उठता है कि गुरुग्राम में पिछले 14 सालों से लगातार जलभराव हो रहा है । हर साल अधिकारी दावा कर देते हैं कि इस साल जवाब नहीं होने दिया जाएगा लेकिन बावजूद इन दावों के हर साल गुरुग्राम मे बारिश में डूब जाता है । फिर भी किसी अधिकारी की जिम्मेवारी तय नहीं की जाती है ।

नेता लोग लगातार कहते हैं कि जलभराव पर अधिकारियों की जिम्मेवारियां तय की जाएंगी लेकिन फिर भी किसी अधिकारी को रेखांकित नहीं किया जाता । सवाल ये उठता है कि पिछले कई सालों से गुरुग्राम में तैनात अधिकारी कब अपनी जिम्मेवारी लेंगे ।

सीएम से मिले गुड़गांव के सांसद

गुड़गांव लोकसभा से लगातार 5 बार के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से जलभराव के मुद्दे पर मुलाकात की और मीडिया से बातचीत में जलभराव के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार बताया जबकि पांच बार में खुद राव इंद्रजीत सिंह 2 बार कांग्रेस से सांसद रहे हैं । अब राव इंद्रजीत सिंह बोल रहे हैं कि जलभराव पर अधिकारियों को जिम्मेवार ठहराया जाएगा ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤