JE Suspended : गुरुग्राम में जलभराव के दौरान लापरवाही पर JE निलंबित, निगमायुक्त की सख्त कार्रवाई

बारिश में फोन बंद कर स्टेशन छोड़ने का आरोप, निगमायुक्त ने सोहना किया ट्रांसफर

JE Suspended/गुरुग्राम
मानसून की बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने में कोताही बरतने पर नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 4 सितंबर को हुई भारी बारिश के दौरान वार्ड नंबर-14 में ड्यूटी से नदारद रहने और फोन बंद रखने के आरोप में जूनियर इंजीनियर (जेई) मनोज (JE Suspended) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

JE Suspended : प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेई मनोज पर वार्ड-14 में जलभराव की स्थिति पर नजर रखने, डी-वाटरिंग पंप शुरू करवाने और कर्मचारियों की समय पर तैनाती सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी थी। हालांकि, आपात स्थिति में जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। जांच में सामने आया कि वह बिना किसी पूर्व अनुमति के स्टेशन छोड़कर अनुपस्थित थे, जिससे क्षेत्र में जलनिकासी का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ।

JE Suspended : मामले को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने ‘हरियाणा सिविल सर्विसेज (पनिशमेंट एंड अपील) रूल्स, 2016’ के तहत विभागीय जांच लंबित रखते हुए यह कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नगर परिषद सोहना (कार्यकारी अधिकारी कार्यालय) तय किया गया है और उन्हें तुरंत वहां रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।

JE Suspended : निगमायुक्त ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जलभराव जैसी आपात स्थितियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुविधा के लिए सभी कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और ढिलाई बरतने वालों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤