Farrukhnagar Road : अभी पांच दिन और बंद रहेगी गुरुग्राम की ये सड़क, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Farrukhnagar Road : गुरुग्राम फरुखनगर रोड़ अभी 25 फरवरी तक बंद रहेगा । इसको लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है । पहले इस रोड़ को 21 फरवरी तक बंद किया गया था लेकिन मरम्मत का काम पूरा नहीं हुआ इसीलिए इस बंद को अगले पांच दिनों के लिए बढा दिया गया है । गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि फरुखनगर फाटक पर मरम्मत का काम किया जा रहा है जिसको पूरा करने में समय लगेगा इसीलिए इस रोड़ को 25 फरवरी तक बंद किया गया है ।

17 फरवरी से किया गया था बंद

आपको बता दें कि 16 फरवरी को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस रुट पर सफर करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी कर बताया था कि फरुखनगर फाटक पर मरम्मत कार्य के लिए इस रुट को अगले पांच दिनों के लिए बंद किया जा रहा है, ये रोड़ आज खुलना था लेकिन कार्य पूरा ना होने की वजह से इस रोड़ को बंद करने की तारीख 25 कर दी गई है ।

प्रमुख वैकल्पिक मार्ग (Traffic Diversion Details)

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाया है जो कि इस प्रकार है ।

  • गुरुग्राम से फर्रुखनगर/झज्जर जाने वालों के लिए: वाहन चालक रामगोपाल कॉलेज (सुल्तानपुर) से मुबारिकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का प्रयोग करें ।

  • झज्जर/फर्रुखनगर से गुरुग्राम आने वालों के लिए: झज्जर बाईपास से मुबारिकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज (सुल्तानपुर) होते हुए गुरुग्राम की ओर आएं ।

  • KMP फ्लाईओवर (पटौदी-झज्जर) से गुरुग्राम जाने वालों के लिए : KMP फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम जाने के बजाय, फ्लाईओवर से पटौदी-पचगांव वाले रास्ते का इस्तेमाल करें ।

  • फर्रुखनगर से सीधे गुरुग्राम जाने वालों के लिए: आप बादली (दिल्ली) वाले रास्ते से होकर गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं।

ये भी पढें : Gurugram Farrukhnagar Road अगले पांच दिनों के लिए बंद, जानें ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक रूट

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button