Haryana News

Family ID Update: हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर बड़ी सख्ती, आय की जांच लेकर बड़ा एक्शन

Advertisement
Advertisement

Family ID Update: हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत तरीके से आय दर्ज करने वाले परिवारों की आय वेरिफिकेशन उपरांत सुधार प्रक्रिया शुरु कर दी है।

एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिले में उन नागरिकों की आय की जांच की जा रही है, जिन्होंने अपनी आय को गलत रूप से कम दर्ज करवाया है। यह कार्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता के साथ किया जा रहा है।

Advertisement

एडीसी ने जानकारी दी कि अब तक जिले में 47 परिवार पहचान पत्रों में घोषित आय का भौतिक सत्यापन पूरा किया गया है, जिसके बाद उनकी आय को नियमानुसार अधिक कर दिया गया है। यह प्रक्रिया भौतिक सत्यापन के आधार पर की जा रही है, जिसमें प्रशासन की टीमें परिवारों के सभी आय स्रोतों का मूल्यांकन कर रही है।

20 अप्रैल तक का है समय

एडीसी ने बताया कि कुछ परिवारों ने गलत तरीके से अपनी वार्षिक आय को कम दिखाकर बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में अपना नाम दर्ज करवाया है। ऐसे परिवारों को चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं 20 अप्रैल तक इस श्रेणी से बाहर हो जाएं। ऐसा न करने की स्थिति में उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार के मौजूदा निर्देशों के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि केवल पात्र परिवार ही सरकारी योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, बल्कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को भी रोकेगा।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!