City NewsCountry NewsDelhi NCR NewsGurugram NewsHaryana News

Haryana:अंबाला में मुंबई की तर्ज पर चलेगी डबल डेकर बस

विज ने अंबाला में अपने आवास पर सुभाष पार्क में सुधार एवं अन्य कार्यों को लेकर सुभाष पार्क मैनेजमेंट कमेटी के अलावा एसडीएम, ईओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, ईओ रविंद्र कुहार, सुभाष पार्क मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन संजीव वालिया के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Gurugram News Network – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहर वहीं तरक्की करता है जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं । उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में देश व विदेश के बडे तथा मैट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर ओपन/डबल डेकर बस चलाने की योजना है जोकि पर्यटकों को शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक घुमाएगी। इससे लोगों को शहर की खूबसूरती देखने का बेहतर अवसर मिलेगा।

विज ने अंबाला में अपने आवास पर सुभाष पार्क में सुधार एवं अन्य कार्यों को लेकर सुभाष पार्क मैनेजमेंट कमेटी के अलावा एसडीएम, ईओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, ईओ रविंद्र कुहार, सुभाष पार्क मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन संजीव वालिया के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement

सुभाष पार्क आज अम्बाला ही नहीं बल्कि हरियाणा में आकर्षण का केंद्र बन गया है जहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा प्रारंभ की जाए। उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए क्योंकि इनके प्रारंभ होने से पार्क में बच्चों व लोगों के मनोरंजन में और इजाफा होगा।

बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा की। उन्होंने सुभाष पार्क को बिजली की हॉट लाइन से जोड़ने के लिए बिजली अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। हॉट लाइन से बिजली आपूर्ति होने पर पार्क में विद्युत आपूति निरंतर होगी।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि सुभाष पार्क में इस समय कई फूल व पौधे लगे हैं जोकि आकर्षण का केंद्र है। मगर फूलों की संख्या को और बढ़ाया जाए ताकि पार्क हर समय खिलता हुआ नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्क में सीजनल और ऑल वेदर दोनों फूल लगाए जाए। फूल लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन किया जाए।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क की झील को साफ रखने के लिए इसमें मछलियां डालने के निर्देश दिए जोकि झील के पानी को साफ रखती है। इसके अलावा, उन्होंने झील में लगे फाउंटेन की मरम्मत करने, झील में नियमित तौर पर पानी डालने आदि के निर्देश भी दिए। अनिल विज ने पार्क में लगे म्यूजिकल फाउंटेन को भी नियमित तौर पर जांचने के निर्देश दिए ताकि लोग म्यूजिकल फाउंटेन का लुत्फ उठा सकें।

सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में सामान पहुंचाने व अन्य कार्यों के लिए आ रहे छोटे वाहनों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पार्क के अंदर कोई भी गाड़ी भविष्य में प्रवेश नहीं करेगी। उन्होंने थियेटर में स्थाई तौर पर साउंड सिस्टम लगाने तथा पार्क में अलग-अलग स्थानों पर लगे म्यूजिक स्पीकरों को भी नियमित तौर पर चलाने के निर्देश दिए।

पार्क में प्लास्टिक के डस्टबिन अलग-अलग स्थानों पर लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में फूड कोर्ट की एंट्री रोड की तरफ से भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों मुख्य हॉल में फूड कोर्ट की एंट्री रोड की तरफ हो ताकि पार्क के समक्ष रोड से गुजरने वाले लोग भी खाने-पीने का आनंद ले सकें।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान कहा कि पार्क में बनाए गए तीसरे हॉल में ई-लाइब्रेरी का प्रावधान किया जा रहा है ताकि बच्चे यहां बैठकर रीडिंग कर सकें। इसके अलावा, यहां पर राउंड टेबल लगाने का भी प्रावधान किया जाए ताकि पार्क में सुधार कार्यों को लेकर आयोजित होने वाली बैठकें भी यहां आसानी से की जा सके।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!