Deputy Mayor Election : आज गुरुग्राम में होंगे डिप्टी मेयर के चुनाव, राव Vs राव होगी टक्कर, कौन मारेगा बाज़ी ?

Deputy Mayor Election : गुरुग्राम नगर निगम को आखिरकार 13 महीनों की देरी के बाद आज अपने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिलने वाले हैं । पंजाब एंड हाईकोर्ट की फटकार के बाद आज आखिरकार दोनों पदों के लिए गुरुग्राम नगर निगम सदन की बैठक बुलाई गई है जिसमें गुरुग्राम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुने जाएंगे । इन दोनों पदों पर अपने समर्थकों को बिठाने के लिए दक्षिण हरियाणा के दिग्गजों के खेमे में हलचल मच गई है ।

राव Vs राव होगा चुनाव

पिछले साल हुए गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के बाद लगातार गुरुग्राम नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए बीजेपी में लगातार खींचतान चली आ रही है । दक्षिण हरियाणा के दिग्गज कहे जाने वाले सांसद राव इंद्रजीत सिंह और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह अपने अपने चहेतों को इन दोनों पदों पर काबिज करना चाहते हैं । इसी खींचतान के चलते सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में 13 महीने की देरी हो चुकी है ।

चूंकि गुरुग्राम नगर निगम चुनावों में बीजेपी को भारी बढ़त मिली इसीलिए सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद बीजेपी के ही झोली में जाने वाले हैं लेकिन इन पदों पर किसके समर्थक होंगे इसको लेकर बीजेपी भी असमंजस में है इसीलिए इस बात को तय करने में लगभग 13 महीने लग गए । कुछ महीने पहले हुए मानेसर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनावों में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने बाज़ी मारी और उनके समर्थकों को ये पद मिले ।

लेकिन अब बीजेपी का आलाकमान भी इस दुविधा में है कि गुरुग्राम नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर किसकी झोली में डाले जाएं । इन दोनों पदों को लेकर बीजेपी में हलचल मची हुई है । दोनों ही नेता के खेमे ने अपने समर्थकों को ये पद दिलाने के लिए लॉबिंग शुरु कर दी है ।

मानेसर मेयर बीजेपी में शामिल, पलटेगी बाज़ी

जहां एक तरफ गुरुग्राम नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों को लेकर बीजेपी में चिंता बढी हुई है तो वहीं केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को रेवाड़ी में मानेसर की पहली मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव को बीजेपी में शामिल करा दिया । उनके साथ निगम के 8 पार्षदों को भी बीजेपी का पटका पहनाया । सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से ठीक एक दिन पहले राव इंद्रजीत सिंह के इस दांव को भी बीजेपी दरकिनार नहीं कर सकती ।

इस घटना के बाद गुरुग्राम नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव और भी रौचक हो गए हैं । सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव पर हर किसी की नज़र है कि आखिर गुरुग्राम नगर निगम के इन पदों पर कौन से नेता के पार्षद बाज़ी मारेंगे ।

आज सुबह करीब 11 बजे गुरुग्राम HIPA में गुरुग्राम नगर निगम सदन की बैठक बुलाई गई है जिसमें आज तय होगा जाएगा कि गुरुग्राम का सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कौन होगा ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button