Delhi Weather: दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें कब खत्म होगा मानसून का इंतजार

अब दिल्ली में प्री-मानसून बारिश भी देखने को नहीं मिल रही है। अब तक मौसम विभाग के कई पूर्वानुमान फेल हो चुके हैं, जिसमें दिल्ली के अंदर समय से पहले मानसून के प्रवेश की भविष्यवाणी की गई थी

Delhi weather: दिल्ली लगातार मानसून का इंतजार कर रही है। देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून तय समय से पहले आ गया, वहीं देश की राजधानी में लोग मानसून की बारिश के लिए तरस रहे हैं।

अब दिल्ली में प्री-मानसून बारिश भी देखने को नहीं मिल रही है। अब तक मौसम विभाग के कई पूर्वानुमान फेल हो चुके हैं, जिसमें दिल्ली के अंदर समय से पहले मानसून के प्रवेश की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बादल बिना बरसे ही वापस चले जाते हैं।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

माना जा रहा है कि इस बार भी मानसून दिल्ली में अपने तय समय पर प्रवेश करने वाला है। राजधानी दिल्ली में हर साल 29-30 जून को मानसून प्रवेश करता है।

इस बार आज 27 जून है, लेकिन मानसून का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली समेत दिल्ली के बाकी हिस्सों में मानसून के पूरी तरह से छा जाने की उम्मीद है, जिसके बाद कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश होगी।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
एक तरफ दिल्ली में मानसून की दस्तक नहीं हो रही है, जिससे दिल्ली के लोग उमस से परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ गर्मी फिर से बढ़ रही है। बीते गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 58 से 80 फीसदी तक रह सकता है। इसकी वजह से लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है। जून से भारी बारिश की संभावना

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!