Delhi News: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, बेड़े में शामिल होगी 150 नई देवी बसें, अब सुविधाओं से लैस होगा आरामदायक सफर
राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार ने शहर में देवी बसों की सेवा शुरू की थी

Delhi News: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार ने शहर में देवी बसों की सेवा शुरू की थी। आपको बता दें कि देवी बसों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।
दिल्ली को इस महीने 150 नई देवी बसें मिलने वाली हैं, जो राजधानी के लोगों के लिए एक अहम परिवहन विकल्प प्रदान करेंगी। नरेला में एक अत्याधुनिक बस टर्मिनल का भी निर्माण किया जाएगा। नरेला में बस टर्मिनल का निर्माण नरेला के सेक्टर-9 में 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले अत्याधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
यह नया हाईटेक बस टर्मिनल जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। नरेला बस टर्मिनल में बस संचालन के लिए तीन समर्पित बस बे और 34 मीटर और 40 मीटर के दो आधुनिक शेड हैं। इसके अलावा बसों के लिए पार्किंग, कैंटीन, स्वच्छ शौचालय ब्लॉक और सुरक्षित पेयजल के लिए आरओ सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट भी लगाए गए हैं। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में इन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राजधानी के घनी आबादी वाले इलाकों में चल रही डीटीसी की नौ मीटर लंबी देवी बस सेवा को दिल्लीवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह कदम दिल्ली के परिवहन नेटवर्क को और अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।