Gurugram Grievance Committee: गुरुग्राम ग्रीवेंस कमेटी में 64 भाजपा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, Assembly Wise चेक करें नियुक्त कार्यकर्ताओं की सूची

Gurugram: हरियाणा सरकार के द्वारा ग्रीवेंस कमेटियों में 64 भाजपा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है। आपको बता दें कि प्राथमिकता कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के समर्थकों को मिली है। यह वास्तव में एक अचंभे वाली बात है। साथ ही साथ मेयर चुनाव में भाजपा के खिलाफ बगावत करने वाले कार्यकर्ता भी इसमें शामिल की गए।

Gurugram Grievance Committee: हरियाणा सरकार के द्वारा ग्रीवेंस कमेटियों में 64 भाजपा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है। आपको बता दें कि प्राथमिकता कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के समर्थकों को मिली है। यह वास्तव में एक अचंभे वाली बात है। साथ ही साथ मेयर चुनाव में भाजपा के खिलाफ बगावत करने वाले कार्यकर्ता भी इसमें शामिल की गए। इसके अलावा कई पार्षदों, पूर्व जिला अध्यक्षों और 16 मंडल अध्यक्षों को भी समिति में स्थान दिया गया। गुरुग्राम शिकायत समिति के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री नायब सैनी हैं।

सोहना विधानसभा क्षेत्र

गौरव चुघ, राजेंद्र बागड़ी, हरबीर अधाना, सुषमा शर्मा, महेंद्र सिंह यादव, डॉ. नितिन गोयल, नरेश कुमार, सौरभ सिंगला, मनोज सहजावास, देवेंद्र प्रधान, शिवम गर्ग, छतर सिंह व अन्य

पटौदी विधानसभा

राम चंदर भारद्वाज, मेहर सिंह गांधी, हंसराज सैनी (नीला), चंद्रकला यादव, डॉ. धर्मेंद्र यादव, सुंदर लाल यादव सरपंच, प्रदीप यादव सरपंच, मधु वाल्मिकी, डॉ. सुरेश, परीक्षित चौहान, शैलेन्द्र चौहान, अनूप यादव, मंजीत शर्मा, मनोज यादव, प्रवीण ठाकरिया

गुरुग्राम विधानसभा

बलराम, उषा प्रियदर्शी, धर्मेन्द्र बजाज, पी.सी. सैनी, शिवेश कटारिया, मोहन नाफरिया, रणवीर सिंह यादव, गार्गी कक्कड़, सोनू सैनी, ब्रह्मानंद यादव, पंकज सचदेवा, आशीष गुप्ता, पवन यादव, जितेंद्र वर्मा, प्रियव्रत कटारिया, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र गहलोत, मनीष गाडोली

बादशाहपुर विधानसभा

कमल यादव, कृष्ण स्वामी, अमित, विजयंत कुमार, अर्जुन शर्मा, प्रवीण पाहुजा, शेर सिंह चौहान, सुखबीर सिंह, सुभाष बोकेन, हंसराज, अनिल सैनी, स्वर्ण राघव, दिनेश यादव, पुरूषोत्तम कौशिक, लोकेश कटारिया, डॉ. विशेष, पूजा बल्हारा, अरुण त्यागी, अनिल कुमार

यहाँ देखे लिस्ट 👉 PDF

ग्रीवांस कमेटी में शामिल किए गए धर्मेंद्र बजाज, बलराम और सुखबीर ने टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि बाद में पार्टी से इन्हें निष्कासित भी किया गया था। इस बाद अब इन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने से चर्चा है कि सभी बागियों को फिर से शामिल किया जा सकता है। इस पर जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि गुरुग्राम जिले की बात करें तो 16 मंडल अध्यक्ष इस सूची में शामिल हैं।

संगठन के लोगों पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का विकास जारी है। जब उनसे पार्टी चुनाव लड़ने वालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमसे नाम पूछे गए थे। पार्टी द्वारा लिया गया निर्णय सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button