Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली वालों का लंबा इंतजार हुआ खत्म, आज दिल्ली पहुंचेगा मानसून झमाझम बरसेंगे बादल

दिल्ली में मौसम कमाल का होने वाला है। आंधी-तूफान और गर्मी से लोग बेहाल हैं। बारिश के अलर्ट के बीच भी दिल्लीवासी राहत की फुहारों के लिए तरस रहे हैं।

Delhi Monsoon: दिल्ली में मौसम कमाल का होने वाला है। आंधी-तूफान और गर्मी से लोग बेहाल हैं। बारिश के अलर्ट के बीच भी दिल्लीवासी राहत की फुहारों के लिए तरस रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में लोग मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही है। इस बीच मौसम विभाग ने 23 जून से 25 जून तक दिल्ली में मानसून का अनुमान जताया है। फिलहाल शहर में मानसून को लेकर कोई अपडेट नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि आज या कल के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत आसपास के जिलों में मानसून दस्तक दे देगा। आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा मौसम-

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय धूप खिलेगी, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास होगा। शाम तक मौसम बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बदलते मौसम में भले ही दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, लेकिन उमस 40 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी का अहसास करा रही है। कूलर और एसी से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

एनसीआर में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को यहां गर्मी से राहत मिलेगी और शहर में मौसम सुहाना बना रहेगा। बारिश के कारण तापमान में भी कमी आएगी। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मौसम के हालात को देखते हुए यहां येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन अलर्ट के विपरीत कई इलाकों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिर रही है। गर्मी से राहत पाने का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार ही रह गया है। इस बीच गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में अगले 48 घंटों में भारी बारिश होगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!