Delhi NCR weather: दिल्ली में मानसून को लेकर आया नया अपडेट, फटाफट जानें कब बरसेंगे बादल

दिल्ली एनसीआर में लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। 33 से 35 डिग्री तापमान होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

Delhi- NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। 33 से 35 डिग्री तापमान होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर रहा है, लेकिन येलो अलर्ट सिर्फ बूंदाबांदी में बदल जा रहा है। हालांकि हकीकत ये है कि आधी दिल्ली में कुछ मिनटों के लिए भारी बारिश हो रही है, जबकि पूरे एनसीआर में यही हाल है।

आधे देश में बारिश हो रही है, तो आधे में गर्मी और उमस है, जबकि भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार तक मानसून के आने का अनुमान भी जताया था। ऐसे में मानसून की भी आहट नहीं सुनाई दे रही है। हर कोई जानना चाहता है कि दिल्ली एनसीआर में कब बारिश होगी। लोगों को गर्मी और उमस से कब राहत मिलेगी?

फिलहाल भारतीय मौसम विभाग ने जून तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश तो कुछ में हल्की बारिश का येलो अलर्ट है और आने वाले दिनों में तापमान स्थिर रहने का अनुमान है, लेकिन ये अलर्ट और बारिश का अनुमान कितना सटीक साबित होगा ये कहना बेहद मुश्किल है।

स्काईमेट के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. जीपी शर्मा ने बताया कि मानसून से पहले अक्सर उमस और गर्मी बढ़ जाती है और मानसून के लिए अनुकूल मानी जाने वाली सभी स्थितियां बनी रहती हैं। दिल्ली एनसीआर में मानसून के आने की सामान्य तिथि 27 जून है। आज 23 जून है। मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है, क्योंकि वातावरण एकदम सही है। अब लोगों को बस मानसून आने का इंतजार करना होगा। यह सच है कि मानसून 27 जून से पहले दस्तक देगा, क्योंकि इसके तय समय से पहले दस्तक देने की उम्मीद है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!