Country NewsDelhi NCR News

Delhi NCR Weather: दिल्ली में दो दिन झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में अगले दो दिन अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई

Delhi NCR Weather: गर्मी और उमस से जूझ रही दिल्ली में अगले दो दिन अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में अगले दो दिन अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में मानसून की घोषणा हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पूरी राजधानी में एक भी तेज बारिश नहीं हुई है। रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूसा क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई

शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में तेज धूप निकलने पर लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

हालांकि, कुछ ही देर में बादल छा गए और सूरज को ढक लिया। दिन में दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूसा क्षेत्र में सबसे अधिक 34.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। नजफगढ़ क्षेत्र में 16 मिमी और जनकपुरी में 15.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बादल छाए रहने और कई इलाकों में बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली की हवा साफ: हल्की बारिश और तेज हवाओं का दिल्ली की हवा पर भी साफ असर दिख रहा है। दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 78 रहा। हवा का यह स्तर संतोषजनक श्रेणी में आता है। अगले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता का यह स्तर बरकरार रहने की उम्मीद है।

Gurugram News Network
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!