Crime News: वाहन चोर जाहिद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस को जाहिद बाइक पर जाते हुए दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और सोहना-अलवर रोड की तरफ भागने लगा। आगे नाकाबंदी पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने बैरिकेड में टक्कर मार दी और नीचे गिर गया।

Crime News: गुरुग्राम पुलिस और एक शातिर वाहन चोर जाहिद के बीच हुई मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाहिद पर दिल्ली, गुरुग्राम और नूंह में वाहन चोरी की करीब 16 वारदातें दर्ज हैं और वह 5 मामलों में अदालत द्वारा भगोड़ा अपराधी (पी.ओ.) भी घोषित है।

मंगलवार  को क्राइम ब्रांच, सेक्टर-39 के इंचार्ज, उप-निरीक्षक मोहित को एक गुप्त सूचना मिली थी कि जाहिद नाम का एक अपराधी बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सोहना की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठित की और सोहना व आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी।

गांव रायपुर के पास पुलिस को जाहिद बाइक पर जाते हुए दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और सोहना-अलवर रोड की तरफ भागने लगा। आगे नाकाबंदी पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने बैरिकेड में टक्कर मार दी और नीचे गिर गया।

गिरने के बाद जाहिद ने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगा। उसने पुलिस टीम पर दोबारा गोली चलाई, जो उप-निरीक्षक मोहित की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैरों पर गोली चलाई, जो उसके बाएं पैर में जा लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी के पास से एक बाइक, एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने के आरोप में जाहिद के खिलाफ सोहना शहर थाने में मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसे डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!