Crime NewsGurugram News

Crime News: साइबर ठगों का बड़ा खुलासा,नौकरी का झांसा देकर बेचे 100 से ज्यादा बैंक खाते, दो गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 अगस्त को बजघेड़ा, गुरुग्राम से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ रविश कुमार (26) और आमिर हुसैन उर्फ अमित (29) के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement

Crime News:  गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो ऐसे साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो जरूरतमंद लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे और फिर इन खातों को 10,000 रुपये में साइबर अपराधियों को बेच देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड और 15 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने साइबर अपराध पश्चिम थाना, गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुलदीप नामक व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया और उसे राहुल उर्फ अभिराम से मिलवाया। राहुल ने उसका आधार और पैन कार्ड लेकर एक बैंक खाता खुलवाया, लेकिन बाद में खाते के दस्तावेज उसे नहीं दिए। जब उसने कुलदीप से दस्तावेज मांगे, तो कुलदीप ने कहा कि खाते राहुल ने ले लिए हैं।

Advertisement

सहायक पुलिस आयुक्त प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 अगस्त को बजघेड़ा, गुरुग्राम से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ रविश कुमार (26) और आमिर हुसैन उर्फ अमित (29) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों 50 से अधिक फर्जी ईमेल आईडी बनाकर 100 से ज्यादा बैंक खाते खोल चुके थे। ये गरीब लोगों को नौकरी का लालच देकर उनके दस्तावेज लेते थे, बैंक खाता खुलवाते थे और फिर पूरी बैंक किट अपने पास रख लेते थे। इसके बाद ये उन खातों को अन्य साइबर ठगों को बेच देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!