Hisar Airport: CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, हिसार एयरपोर्ट से जल्द उड़ेंगे इन 3 और शहरों की ओर विमान
Hisar News: हरियाणा के हिसार में स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अब आम जनता के लिए हवाई यात्रा और आसान हो गई है। चंडीगढ़ और अयोध्या के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हो चुकी हैं और बहुत जल्द जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद की ओर भी विमान उड़ेंगे।

Hisar Airport: हरियाणा के हिसार में स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अब आम जनता के लिए हवाई यात्रा और आसान हो गई है। चंडीगढ़ और अयोध्या के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हो चुकी हैं और बहुत जल्द जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद की ओर भी विमान उड़ेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हिसार से चंडीगढ़ की पहली उड़ान का शुभारंभ करते हुए यह बड़ी शुरुआत की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं इस फ्लाइट में सवार हुए और उनके साथ अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी भी मौजूद थे।
उड़ान सेवाओं का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता को एयरपोर्ट के रूप में जो तोहफा दिया है, उसे साकार करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट और चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं का उद्घाटन किया। इस पहली उड़ान में खुद राष्ट्रपति भी सवार हुए। उनके साथ कई मंत्री और सांसदों समेत 20 यात्री भी थे।
ये मंत्री व सांसद र शामिल

ये उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा सांसद रणधीर पनिहार, हांसी सांसद विनोद भयाना, हिसार सांसद सावित्री जिंदल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, महासचिव सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक और पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई थे। सीएम सैनी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। लोग इस पार्टी को रिटायर कर दें।










