Gurugram में अब चार्जिंग की टेंशन खत्म: इन 20 जगहों पर लगेंगे नए EV चार्जिंग स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट

नगर निगम ने सर्वे के बाद शहर के उन हिस्सों को चुना है जहाँ लोगों का आना-जाना सबसे ज्यादा रहता है। इनमें प्रमुख मार्केट और सामुदायिक भवन शामिल हैं।

Gurugram : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चलाने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने और ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने योजना तैयार की है। नगर निगम एक निजी एजेंसी के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों और मार्केट में 20 नए हाई-टेक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा।

MCG और CESL के बीच होगा करार
नगर निगम ने इन चार्जिंग स्टेशनों के लिए स्थानों का चयन कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, निगम इसके लिए ‘कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड’ (CESL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन करने जा रहा है। इस योजना के तहत जमीन नगर निगम उपलब्ध कराएगा, जबकि स्टेशनों का संचालन और रखरखाव का जिम्मा कंपनी का होगा।

इन 20 प्रमुख जगहों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन (Locations List)

नगर निगम ने उन इलाकों को प्राथमिकता दी है जहाँ फुटफॉल (लोगों की आवाजाही) सबसे ज्यादा रहती है। देखें लिस्ट:

प्रमुख मार्केट क्षेत्रपार्क और सार्वजनिक स्थलसामुदायिक भवन (Community Centers)
सेक्टर-29 मार्केटसुभाष चंद्र पार्कसेक्टर-4 सामुदायिक भवन
सेक्टर-56 मार्केटDDR चौकबादशाहपुर सामुदायिक भवन
सेक्टर-34 मार्बल मार्केटसेक्टर-47 सामुदायिक भवन
सेक्टर-15 पार्ट-2 मार्केटडूंडाहेड़ा सामुदायिक भवन
सेक्टर-23ए हुडा मार्केट
सेक्टर-9, 10, 31 और 47 मार्केट

गुरुग्राम की सड़कों पर इस समय करीब 20,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों की संख्या अभी काफी कम है। वर्तमान में केवल 10-12 मुख्य स्थानों पर ही चार्जिंग की सुविधा है। ऐसे में वाहन मालिकों को घर पर ही गाड़ी चार्ज करनी पड़ती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा में समस्या आती है।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार इस परियोजना पर अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। इन स्टेशनों के बनने से न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि नगर निगम को भी सालाना लाखों रुपये की अतिरिक्त आय होगी। (Gurugram)

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!