Cab में बैठकर चला रहा था गंदी फिल्म, महिला Driver की तरफ मोबाइल घुमाया, महिला ने सिखाया अच्छा सबक – VIDEO VIRAL

Cab Driver : गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । सेक्टर 29 एरिया में ईवी चार्जिंग स्टेशन पर कैब ड्राइवर ने ऐसी गंदी हरकत की कि महिला कैब ड्राइवर ने आरोपी को अच्छा सबक सिखाया । घटना 12 अगस्त दोपहर की है जब महिला कैब ड्राइवर अपनी इलेक्ट्रिक कैब को चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करने के लिए गई हुई थी ।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 13 अगस्त को एक महिला कैब ड्राइवर ने शिकायत देकर बताया कि 12 तारीख को जब वो सेकटर 29 के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन पर अपनी गाड़ी चार्ज कर रही थी तो उसी दौरान उसकी कैब के बगल में एक अन्य कैब आकर रुकी और उसका ड्राइवर भी अपनी गाड़ी चार्ज करने लगा ।
इतने में आरोपी कैब ड्राइवर गाड़ी में बैठकर अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो चलाने लगा । आरोपी की गाड़ी के बगल में ही महिला अपनी कार में बैठी हुई थी । कुछ देर बाद आरोपी कैब चालक ने अपने मोबाइल पर गंदी फिल्म चलाकर महिला की तरफ स्क्रीन कर दी । कुछ देर तो महिला ने उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन आरोपी बार बार गंदी फिल्म महिला की तरफ दिखाने लगा ।
जब आरोपी अपनी इस गंदी हरकत से बाज़ नहीं आया तो महिला ने आरोपी की वीडियो बनानी शुरु कर दी । उसके बाद महिला अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करती हुई आरोपी के पास पहुंची और उसकी गाड़ी का शीशा नीचे कराकर उसको धमकाने लगी और उसकी इस गंदी हरकत पर कानूनी कार्रवाई की बात कहने लगी लेकिन आरोपी बोला जहां शिकायत करनी है कर लो ।
इतनी देर में आरोपी कैब चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और आरोपी की गंदी हरकत के बारे में चार्जिंग स्टेशन के सिक्योरिटी गार्ड्स को बताया जिसके बाद आरोपी ड्राइवर को मौके पर ही दबोच लिया गया । बाद में महिला ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गई ।
देखें आरोपी की गंदी हरकत
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की पूरी जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी गई जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है । गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को दिनांक 13.08.2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अर्जुन कमावत निवासी गांव परसा जिला मधुबनी, बिहार हाल निवासी नाथूपुर डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
महिला की हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला कैब ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं । एक यूजर ने महिला के वीडियो पर कमेंट किया कि ऐसे ही हिम्मत दिखानी चाहिए तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आपने बहुत अच्छा काम किया बहन ।
