गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों पर चला Bulldozer, तीन गांवों की 7.5 एकड़ जमीन पर बसाई जा रही थी अवैध कॉलोनियां

Bulldozer : गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 अक्टूबर 2026 को बोहड़ाकलां, खरखड़ी और जमालपुर गांवों के राजस्व क्षेत्र में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 7.75 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन अनधिकृत कॉलोनियों में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई पुलिस थाना बिलासपुर के अधिकार क्षेत्र में पुलिस बल की सहायता से की गई।

तीनों कॉलोनियों में निर्माणाधीन ढांचों, डीपीसी (DPC) और चारदीवारी को तोड़ने के साथ-साथ कच्ची सड़कों के नेटवर्क को भी उखाड़ दिया गया । DTP विभाग ने बड़े स्तर पर अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया है ।

Bulldozer

बोहड़ाकलां में 1.5 एकड़ में कार्रवाई

बोहड़ाकलां गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब 1.5 एकड़ में फैली एक अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। यहां चार डीपीसी और तीन चारदीवारी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों के पूरे नेटवर्क को उखाड़ दिया गया।

खरखड़ी में पांच डीपीसी और निर्माणाधीन ढांचे तोड़े

खरखड़ी गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब 1.25 एकड़ में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी में भी कार्रवाई की गई। यहां पांच डीपीसी/चारदीवारी और दो निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त किया गया। साथ ही कॉलोनी में मौजूद कच्ची सड़कों को भी उखाड़ दिया गया।

जमालपुर में पांच एकड़ की कॉलोनी में तोड़फोड़

जमालपुर गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब पांच एकड़ में फैली अनधिकृत कॉलोनी में कार्रवाई के दौरान दो डीपीसी/चारदीवारी और एक निर्माणाधीन ढांचे को तोड़ा गया। इसके साथ ही पूरी कॉलोनी में बनाए गए कच्चे सड़क नेटवर्क को भी उखाड़ दिया गया।

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई

डीटीपी एन्फोर्समेंट अमित मधोलिया ने बताया कि तीनों गांवों में चलाए गए इस अभियान के तहत कुल करीब 7.75 एकड़ क्षेत्र में फैली अनधिकृत कॉलोनियों में अवैध निर्माणों और कच्ची सड़कों को हटाया गया। कार्रवाई पुलिस बल की सहायता से की गई और इसका उद्देश्य अनधिकृत कॉलोनियों में किए जा रहे निर्माणों पर अंकुश लगाना था।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤