Delhi NCR में GRAP लागू, गुरुग्राम नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, प्रदूषण की कर सकेंगे शिकायत

Delhi NCR : शहर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के प्रावधानों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने डेडिकेटेड ग्रेप हेल्पलाइन नंबर 9821395354 जारी किया है। अब नागरिक ग्रेप के तहत प्रतिबंधित गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें इस नंबर पर व्हाट्सऐप संदेश भेजकर अथवा कॉल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। शिकायत में फोटो या वीडियो, लोकेशन और एड्रेस सही प्रकार से अंकित करना होगा।

नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी से प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करना और संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज कराने के अन्य माध्यम भी उपलब्ध हैं, ताकि वायु प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाया जा सके।

समीर ऐप सहित अन्य माध्यमों से भी कर सकते हैं शिकायत

ग्रेप के तहत प्रतिबंधित गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने के लिए नगर निगम ने डेडिकेटेड हेल्पलाइन के अतिरिक्त कई माध्यमों का भी उल्लेख किया है। नागरिक समीर ऐप, सोशल मीडिया, सीएचएस और नगर निगम के कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर 18001801817 के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इन माध्यमों के जरिए नागरिक प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराते समय स्थान और समस्या का स्पष्ट विवरण देने से मामले की पहचान करने में सहायता मिलेगी।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने नागरिकों से सहयोग की अपील की

निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और ग्रेप के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास ग्रेप नियमों के उल्लंघन से संबंधित गतिविधियां देखने पर निर्धारित हेल्पलाइन और अन्य उपलब्ध माध्यमों से इसकी जानकारी नगर निगम तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ जनसहयोग भी आवश्यक है। नागरिकों की ओर से समय पर दी गई जानकारी संबंधित गतिविधियों को संज्ञान में लाने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने में मददगार होंगी।

प्रदूषण नियंत्रण में जनभागीदारी महत्वपूर्ण

निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे ग्रेप के तहत लागू प्रतिबंधों और निर्देशों का पालन करें तथा ऐसी गतिविधियों से बचें जिनसे वायु प्रदूषण बढ़ता है। नियमों का उल्लंघन दिखाई देने पर डेडिकेटेड हेल्पलाइन या अन्य उपलब्ध शिकायत माध्यमों का उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन तथा नागरिकों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। जागरूक नागरिक, समय पर शिकायत और नियमों का पालन शहर में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤