Strike: आज से बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल: गुरुग्राम प्रशासन अलर्ट, अस्पतालों और मेट्रो पर रखी जा रही नजर
डीसी ने अधिकारियों के साथ की आपात बैठक; कहा निर्बाध आपूर्ति के लिए वैकल्पिक इंतजाम पुख्ता

Strike/गुरुग्राम
बिजली कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों और ऑल इंडिया पावर कॉरपोरेशन द्वारा 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक बुलाई गई तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल (Strike) आज से शुरू हो रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के बड़ी संख्या में कर्मचारियों के इस हड़ताल (Strike) में शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर में बिजली आपूर्ति बाधित न हो और नागरिकों को असुविधा न झेलनी पड़े, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Strike अति-आवश्यक सेवाओं पर रहेगी विशेष निगरानी

बैठक के दौरान डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पतालों, जलापूर्ति व्यवस्था और मेट्रो जैसी अति-आवश्यक सेवाओं पर 24 घंटे विशेष निगरानी रखी जाएगी। हड़ताल (Strike) के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी खामी आने पर बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया है।
डीसी उत्तम सिंह ने कहा, “सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम करें ताकि हड़ताल की अवधि के दौरान आम जनता को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।”
Strike मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश: ‘बातचीत के रास्ते खुले हैं’
हड़ताल (Strike) से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के डीसी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी यूनियनों की मांगों से संबंधित विषय पर हरियाणा सरकार अपील में जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं और सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ है।
Strike बिजली गुल होने पर इन हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबरों पर करें संपर्क
बिजली निगम ने किसी भी प्रकार के फॉल्ट या शिकायत के समाधान के लिए वैकल्पिक हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर:
1912एवं1800-108-04334व्हाट्सएप शिकायत नंबर:
8813999708एवं9540954768
प्रशासनिक सतर्कता: बैठक में डीएचबीवीएन (सर्कल-1) के अधीक्षण अभियंता श्यामवीर सैनी, (सर्कल-2) के अधीक्षण अभियंता मनोज यादव तथा एचवीपीएनएल के अधीक्षण अभियंता के.के. सरकार उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
