Breaking News : हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, साढे़ तीन करोड़ के घोटाले में पांच इंस्पेक्टर सस्पेंड

Breaking News : हरियाणा में घोटाले से जुड़े हुए पांच इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है । इन इंस्पेक्टरों की संलिप्तता साढे तीन करोड़ के घोटाले में पाई गई है । हरियाणा सरकार ने करनाल में धान खरीद और भंडारण में हुए ₹3.54 करोड़ के घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए लिप्त चार इंस्पेक्टर समीर वशिष्ठ, संदीप शर्मा, यशवीर सिंह, लोकेश और सब इंस्पेक्टर रामफल को बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में फूड एंड सप्लाई मिनिस्टर राजेश नागर ने आदेश जारी किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, घोटाले की जांच में सामने आया है कि अलग-अलग मंडियों और राइस मिलों में धान के स्टॉक में भारी कमी और फर्जी परिवहन दिखाकर सरकार को नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में सभी के खिलाफ आरोप तय हैं और मुकदमे भी दर्ज हैं। (Haryana News)
जानकारी के मुताबिक, गांव दादुपुर रोडान निवासी किसान देविंदर कुमार की शिकायत पर उपायुक्त करनाल ने SDM के नेतृत्व में जांच टीम गठित की थी। जांच में सामने आया कि मैसर्ज बटान फुड्स, गांव सलारु को 25 अक्तूबर 2025 तक 67013 बैग धान आवंटित किए गए थे ।
मिली जानकारी के अनुसार, फिजिकल जांच में 33759 बैग यानी 12500.18 क्विंटल धान कम पाया गया। इस गड़बड़ी से सरकार को करीब 3,54,46,936 रुपए का नुकसान हुआ। इसके बाद मुकदमें दर्ज किए गए । (Haryana News)