Breaking News : दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशन अगले आदेशों तक बंद, धारा 163 लागू !

Breaking News : 2 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशन अगले आदेशों तक बंद कर दिए गए हैं । इन सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पर रोक लगा दी गई है । दिल्ली के जंतर मंतर पर विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो ने ये फैसला लिया है ।

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी पार्टियों ने आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है । प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता पहुंचे हैं जिनकी दिल्ली पुलिस के साथ धक्कामुक्की हो रही है । दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर के आसपास धारा 163 लगा दी है । (Breaking News)

ये मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा जानकारी साझा की गई है जिसके अनुसार दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशन बंद करने की जानकारी दी गई है । इन स्टेशनों पर अगले आदेशों तक एंट्री और एग्जिट बंद रहेगा । जिन स्टेशनों को बंद किया गया है उनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रिटिएट, राजीव चौक, सेवा तीरथ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामाकृष्णन आश्रम मार्ग, नई दिल्ली और बारहखंभा मेट्रो स्टेशन शामिल हैं ।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤