एक्शन मोड में CM Nayab Saini, लापरवाही बरतने पर गुरुग्राम में प्रदूषण बोर्ड के दो रीजनल ऑफिसर सस्पेंड

CM Nayab Saini : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम के जिला अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली । जिसमें गुरुग्राम में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई और विकास कार्यों में तेज़ी लाने की योजनाओं पर निर्देश दिए गए । इस दौरान हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो रीजनल अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया ।

दरअसल गुरुग्राम में शुक्रवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का गुरुग्राम दौरा हुआ जिसमें उन्होनें गुरुग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की । इस बैठक में गुरुग्राम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली गई साथ ही विकास कार्यों को तेज़ और बेहतर तरीके से आगे बढाने के लिए जरुरी निर्देश भी सीएम की ओर से दिए गए ।

इस दौरान हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड के दो रीजनल अधिकारियों को सीएम सैनी ने सस्पेंड कर दिया । सूत्रों से जानकारी मिली है कि इन अधिकारियों ने अपने काम में लापरवाही बरती जिसके चलते सीएम ने खुद दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने की सिफारिश की । सस्पेंड किए गए अधिकारियों में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गुरुग्राम नॉर्थ रीजनल ऑफिसर आकांक्षा और गुरुग्राम साउथ के रीजनल अधिकारी मुकुल कुमार हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤