Gurugram: मनचले की हरकत से घबराकर चलती बाइक से कूदी 13 वर्षीय छात्रा, आरोपी गिरफ्तार; POCSO Act में मामला दर्ज

सोहना में स्कूल से लौट रही मासूम को परिचित युवक ने जबरन बाइक पर बिठाया; इलाज के बाद छात्रा ने बयां की आपबीती, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

Gurugram/सोहना
हरियाणा के Gurugram स्थित सोहना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही एक परिचित युवक ने जबरन अश्लील हरकतें कीं। मनचले की इस हरकत से घबराकर खुद को बचाने के प्रयास में छात्रा ने चलती मोटरसाइकिल से छलांग लगा दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को बताई पूरी बात

घटना के तुरंत बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका प्राथमिक इलाज कराया गया। स्थिति में सुधार होने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। बेटी के साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां तुरंत थाने पहुंचीं और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

लिफ्ट देने के बहाने किया था अगवा

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी स्थानीय सरकारी स्कूल में पढ़ती है। छुट्टी के बाद जब वह पैदल घर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव का ही एक 23 वर्षीय परिचित युवक बाइक लेकर पहुंचा। उसने बच्ची को गांव तक छोड़ने का झांसा दिया और मना करने के बावजूद जबरन बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में उसने मासूम के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं, जिससे डरकर छात्रा ने अपनी जान जोखिम में डालकर चलती बाइक से छलांग लगा दी।

पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी सलाखों के पीछे

मामले की गंभीरता को देखते हुए सोहना (Gurugram) सिटी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। सोहना सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Gurugram पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी मनचले को इंद्री मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤