BIG News : गुरुग्राम नगर निगम में बड़ा फेरबदल, शहर को 2 क्लस्टर और 8 जोनों में बांटा

यह व्यवस्था मुख्य रूप से शहर की स्वच्छता, जल निकासी (Drainage), संपत्ति कर (Property Tax), जन शिकायत निवारण और बुनियादी ढांचा विकास के बेहतर प्रबंधन में गेम-चेंजर साबित होगी।

BIG News : साइबर सिटी गुरुग्राम में नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। शहर के तेजी से होते विस्तार और बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने निगम क्षेत्र को एक नए प्रशासनिक ढांचे में पुनर्गठित करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत अब पूरे नगर निगम क्षेत्र को 2 प्रशासनिक क्लस्टरों और कुल 8 जोनों में विभाजित किया गया है। यह नई व्यवस्था आगामी 15 जून 2026 से पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य फील्ड स्तर पर निगरानी को मजबूत करना और विकास व स्वच्छता कार्यों में तेजी लाना है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया निगम क्षेत्र के तेजी से विस्तार और बढ़ती नागरिक अपेक्षाओं को देखते हुए यह प्रशासनिक पुनर्गठन बेहद आवश्यक हो गया था। नई क्लस्टर एवं जोन व्यवस्था से निर्णय लेने की प्रक्रिया (Decision Making) में तेजी आएगी, फील्ड स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी तथा नागरिकों को अधिक कुशल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी।”

यह व्यवस्था मुख्य रूप से शहर की स्वच्छता, जल निकासी (Drainage), संपत्ति कर (Property Tax), जन शिकायत निवारण और बुनियादी ढांचा विकास के बेहतर प्रबंधन में गेम-चेंजर साबित होगी।

नए ढांचे के तहत सभी वार्डों को बहुत ही रणनीतिक रूप से क्लस्टरों और जोनों में विभाजित किया गया है ताकि संसाधनों का सही उपयोग हो सके।

क्लस्टर-1 (जोन 1 से जोन 4)

जोन-1: इसमें वार्ड संख्या 9, 10, 16 और 17 को शामिल किया गया है।

जोन-2: इसके तहत वार्ड संख्या 11, 14, 15 और 18 आएंगे।

जोन-3: इसमें वार्ड संख्या 5, 6, 7, 33 और 34 को रखा गया है।

जोन-4: इसके अंतर्गत वार्ड संख्या 8, 28, 29, 30 और 32 शामिल हैं।

क्लस्टर-2 (जोन 5 से जोन 8)

जोन-5: इसमें वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 और 36 को शामिल किया गया है।

जोन-6: इसके तहत वार्ड संख्या 12, 13, 27, 31 और 35 आएंगे।

जोन-7: इसमें वार्ड संख्या 19, 20, 21 और 22 को रखा गया है।

जोन-8: इसके अंतर्गत वार्ड संख्या 23, 24, 25 और 26 शामिल हैं।

अधिकारियों के अधिकारों और जिम्मेदारियों का होगा स्पष्ट निर्धारण

निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस नए प्रशासनिक ढांचे को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की तैनाती, उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार, रिपोर्टिंग सिस्टम और शाखाओं के आवंटन से संबंधित विस्तृत गाइडलाइंस अलग से जारी की जाएंगी। जब तक यह विस्तृत आदेश जारी नहीं होता, तब तक सभी अधिकारी और कर्मचारी वर्तमान व्यवस्था के अनुसार ही अपने दायित्वों को संभालते रहेंगे ताकि जनता को कोई असुविधा न हो। (BIG News)

तैयार होंगे डिजिटल और फिजिकल मैप्स

प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए निगमायुक्त ने मुख्य नगर योजनाकार (Chief Town Planner) को विशेष निर्देश दिए हैं। वे जल्द ही इन प्रशासनिक क्लस्टरों, जोनों और वार्डों की सीमाओं को दर्शाने वाले विस्तृत मानचित्र (Maps) तैयार कर प्रस्तुत करेंगे। मंजूरी मिलने के बाद इन नक्शों को सभी फील्ड कार्यालयों में लगाया जाएगा और जनता की सुविधा के लिए नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। (BIG News)

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button