Bageshwar Dham : शनिवार को सुबह 7 बजे से बंद रहेगा Gurugram-Faridabad Road, बागेश्वर धाम सरकार की आ रही है हिंदू एकता पदयात्रा
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी है ताकि गुरुग्राम फरीदाबाद के बीच सफर करने वालों के लिए सलाह दी गई है कि मेन गुरुग्राम फरीदाबाद रोड़ का इस्तेमाल ना करके दूसरे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें

Bageshwar Dham : शनिवार को Gurugram Faridabad Road सुबह 7 बजे से पूरी तरह सभी वाहनों के लिए आवाजाही बंद रहेगी । इसको लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी है ताकि गुरुग्राम फरीदाबाद के बीच सफर करने वालों के लिए सलाह दी गई है कि मेन गुरुग्राम फरीदाबाद रोड़ का इस्तेमाल ना करके दूसरे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें । ये डायवर्जन बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री की आज दिल्ली से वृंदावन के लिए शुरु हुई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर किया गया है ।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) की सनातन एकता पदयात्रा को लेकर शनिवार यानी 8 नवम्बर को फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे । पुलिस ने श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में ये बदलाव किया है । नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है । ये सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दिल्ली से गुरुग्राम के रास्ते फरीदाबाद रोड़ पर पहुंचेगी जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग पर किसी भी तरह के वाहनों के लिए आवाजाही पर रोक लगाई है ।
मांगर चुंगी बॉर्डर से फरीदाबाद में प्रवेश करेगी पदयात्रा
सनातन एकता पदयात्रा शनिवार सुबह 8 बजे मांगर चुंगी बॉर्डर से गुरुग्राम होते हुए फरीदाबाद में प्रवेश करेगी । यात्रा के दौरान फरीदाबाद से गुरुग्राम (पाली–मांगर मार्ग) के बीच दोनों तरफ की सड़क पूरी तरह से बंद रहेगी । पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए इस क्षेत्र में ट्रैफिक पूरी तरह रोकने का निर्णय लिया है । श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है ।

हिंदू एकता पदयात्रा क्या होगा रुट ?
8 नवम्बर को बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा मांगर चुंगी बॉर्डर से शुरू होकर पाली चौक से गुरुग्राम में एंटर होगी यहां से ये यात्रा गुरुग्राम फरीदाबाद रोड़ होते हुए सैनिक कॉलोनी, मस्जिद चौक, टाउन नंबर 3, ईएसआई चौक होते हुए दशहरा मैदान, एनआईटी फरीदाबाद पहुंचेगी । रात में ये यात्रा फरीदाबाद के दशहरा मैदान में ही रुकेगी जिसके बाद अगले दिन रविवार 9 नवम्बर को यात्रा दशहरा मैदान से शुरू होकर हार्डवेयर चौक, सोहना टी-प्वाइंट होते हुए बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी, जहाँ भोजन व विश्राम की व्यवस्था है ।
फरीदाबाद पुलिस ने बताया ट्रैफिक रुट
फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा । सामान्य, निजी, वाणिज्यिक या सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी । केवल यात्रा से जुड़े वाहन और आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी । यात्रा अवधि में नागरिकों से अनुरोध है कि अंखिर गोल चक्कर → सूरजकुंड गोल चक्कर → शूटिंग रेंज → मेहरौली रोड या मुंबई एक्सप्रेसवे मार्ग का उपयोग करें । सभी प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भी इस सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि शनिवार को गुरुग्राम फरीदाबाद रोड़ पूरी तरह बंद रहेगा । गाड़ियों की आवाजाही सुबह 7 बजे से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा । अगर किसी को गुरुग्राम फरीदाबाद के बीच सफर करना है तो उनको वैकल्पिक रास्तों को इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है । गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि जिन भी यात्रियों/वाहन चालकों को गुरुग्राम के रास्ते फरीदाबाद की ओर जाना है वे सभी यात्री/वाहन चालक अन्य वैकल्पिक रास्तों जिनमें महरौली दिल्ली रोड का प्रयोग करें या गुरुग्राम के रास्ते सोहना- मुंबई- एक्सप्रेसवे का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकते हैं ।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना, सहयोग की अपील
फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे । बड़ी संख्या में लोग पैदल चलेंगे, जिससे विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा । पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस दिशा-निर्देशों का पालन करें। ट्रैफिक सहायता के लिए नागरिक फरीदाबाद ट्रैफिक कंट्रोल रूम (0129-2267201, 2225999) या हेल्पलाइन 112 पर संपर्क कर सकते हैं । इसके साथ ही लोगों से फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करने का अनुरोध किया गया है ताकि समय-समय पर जारी ट्रैफिक अपडेट प्राप्त हो सकें।