युवराज Murder Case में बादशाहपुर थाने के SHO सस्पेंड, केस में लापरवाही बरतने के आरोप में हुई कार्रवाई

Murder Case : दिल्ली के रहने वाले युवराज मनचंदा मर्डर केस में बादशाहपुर थाने के एसएचओ को गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों ने सस्पेंड कर दिया । कुछ दिन पहले ही एसएचओ के खिलाफ विभागीय जांच शुरु की गई थी । इस मामले में जांच अधिकारी साहून खान को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है ।

लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने दिल्ली के रियल एस्टेट एग्जीक्यूटिव युवराज मनचंदा का शव मिलने के बाद तय नियमों की पालना ना करने पर बादशाहपुर थाने के एसएचओ राजेशु कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए थे । जांच के बाद गुरुवार को एसएचओ को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है । उनकी जगह सेक्टर 56 पुलिस थाने के एसएचओ मनोज यादव को बादशाहपुर का चार्ज दिया गया है ।

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल दिल्ली के लाजपत नगर के रहने वाले 31 वर्षीय युवराज मनचंदा पिछले महीने 6 सितंबर को किसी मीटिंग के सिलसिले में गुरुग्राम आए थे । लेकिन उसके बाद वो लापता हो गए । परिजनों द्वारा दिल्ली पुलिस में दी गई शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद युवराज की पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसके साथी संयम सचदेवा को गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि युवराज की उन्होनें गाड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी और दो दिनों तक गाड़ी में शव को लेकर घूमते रहे और 8 सितंबर को उसके शव को बादशाहपुर थाने के अंतर्गत सेक्टर 70 एरिया के एक नाले में फेंक दिया ।

10 सितंबर को बादशाहपुर पुलिस थाने की टीम को सेक्टर 70 में शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान ना होने पर लावारिस शव मानकर आगे की कार्रवाई कर दी ।

तय मानकों के आधार पर नहीं की कार्रवाई

आरोप है कि बादशाहपुर पुलिस थाने की टीम ने लावारिस शव मिलने पर तय मानकों के अनुसार काम नहीं किया और शव मिलने के बाद उसकी जानकारी इंटर स्टेट पुलिस डाटाबेस जिपनेट पर जानकारी साझा नहीं । पुलिस ने शव मिलने के 98 घंटे बाद शव को लावारिस मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया ।

सड़ी गली हालत में मिला था शव

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवराज मनचंदा का शव इतनी सड़ी गली हालत में मिला था कि उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल था और शव को उठाते वक्त शव कई टुकड़ों में विभाजित हो चुका था ।

पोस्टमॉर्टम में भी नहीं स्थिति साफ

शव मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने युवराज के शव का पोस्टमॉर्टम कराया लेकिन शव बुरी तरह गलने की वजह से मौत की वजह भी साफ नहीं पाई । अब इस मामले में बादशाहपुर थाने के एसएचओ राजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤