Delhi में शराब की दुकानें बंद ! जानें कितने दिन बंद रहेंगे ठेके ?

Delhi सरकार ने राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है । फिलहाल दो दिन 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को पूरी दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है । पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में विपक्षी दलों का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है ।
चूंकि 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने भी दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का एलान किया है । दिल्ली में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को पूरी दिल्ली में शराब की दुकाने बंद रखी जाएंगी ।
हालांकि 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं दी गई है तो वहीं CJP के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पर अड़े हुए हैं । अभी फिलहाल दो दिनों के लिए शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया गया है अगर रोक के बावजूद भी CJP के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हैं और ये प्रदर्शन लंबे चलते हैं तो शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला बढ़ाया जा सकता है ।
