Bad Touch : पुलिस अंकल…मेरे पापा करते हैं गंदी बात”, 8 साल के मासूम की आपबीती सुन कांपी मां, FIR दर्ज
नोएडा की सोसाइटी में बेटे से कुकर्म का प्रयास और मारपीट, गुरुग्राम में जीरो FIR दर्ज होने के बाद नोएडा पुलिस को सौंपा गया मामला

Bad Touch/गुरुग्राम
“पुलिस अंकल, जब मैं पापा के पास रहता था तो वे मेरे साथ गंदी बातें (Bad Touch) करते थे और गलत तरीके से छूते थे…” आठ साल के एक मासूम बच्चे के इन शब्दों ने पुलिस और उसकी मां दोनों को झकझोर कर रख दिया। गुरुग्राम में रहने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नोएडा पुलिस को सौंप दिया है।
Bad Touch : दरअसल, डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में रहने वाली महिला का साल 2023 में अपने पति से तलाक हो गया था। अदालत के आदेश के मुताबिक आठ साल के बेटे की कस्टडी माता-पिता दोनों के पास थी। इसी व्यवस्था के तहत बच्चा नोएडा के सेक्टर-129 स्थित एक सोसाइटी में अपने पिता के पास रह रहा था।
Bad Touch : हाल ही में जब बच्चा अपनी मां के पास वापस लौटा, तो उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। बच्चे के अनुसार, जनवरी से जुलाई के बीच जब वह नोएडा वाले फ्लैट में था, तब उसके साथ अमानवीय व्यवहार (Bad Touch) किया गया। मां का आरोप है कि बच्चे के पिता, वहां मौजूद महिला घरेलू सहायिका और फ्लैट मालिक ने मासूम के साथ मारपीट की, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया।
Bad Touch : मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम की डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने 30 अगस्त को तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज की। घटना नोएडा के थाना सेक्टर-135 क्षेत्र की होने के कारण मामले की मूल कॉपी और संबंधित दस्तावेज नोएडा पुलिस को भेज दिए गए हैं, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
