SPR पर एक हजार करोड से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सफर होगा सिग्नल-फ्री
बीते कई सालों से इस परियोजना को लेकर प्रयास किए जा रहे थे,ऐसे में अब प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है। आने वाले कुछ दिनों में जमीनी स्तर पर काम भी शुरू हो जाएगा। जीएमडीए (GMDA) की योजना के अनुसार इस परि

SPR : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब गुरुग्राम की सड़कों पर जाम के झाम में नहीं फंसना पड़ेगा। हरियाणा सरकार ने सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) को एलिवेटेड करने की परियोजना को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर जीएमडीए के तरफ से 1046 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद गुरुग्राम की लाइफलाइन मानी जाने वाली SPR अब बिना किसी ट्रैफिक सिग्नल के दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ देगी। शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
बीते कई सालों से इस परियोजना को लेकर प्रयास किए जा रहे थे,ऐसे में अब प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है। आने वाले कुछ दिनों में जमीनी स्तर पर काम भी शुरू हो जाएगा।
जीएमडीए (GMDA) की योजना के अनुसार इस परियोजना को दो मुख्य चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में खेड़कीदौला (NH-48) से वाटिका चौक तक और दूसरे चरण में वाटिका चौक से घाटा चौक तक का विस्तार होगा।
विशेष रूप से वाटिका चौक पर एक भव्य क्लोवरलीफ बनाया जाएगा, जो NH-248A के साथ सीधा तालमेल बिठाएगा। इससे सोहना और फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों का समय 30-40 मिनट तक कम हो जाएगा।
यह प्रोजेक्ट केवल गाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी खास है। इसमें 6-लेन एलिवेटेड रोड लंबी दूरी के ट्रैफिक के लिए और 6-लेन सर्विस रोड स्थानीय ट्रैफिक के लिए नीचे से गुजरने वाले वाहनों के लिए होगा। सड़क के दोनों ओर 3-मीटर चौड़ा फुटपाथ और 2.5 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक प्रस्तावित है।









