NCR से बाहर होंगे हरियाणा के 6 जिले? 16 जून की बैठक में होगा बड़ा फैसला

NCR क्षेत्र में आने वाले हरियाणा के कई जिलों को अब इस क्षेत्र से हटाया जा सकता है । इसको लेकर आने वाली 16 जून को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी । बैठक में रीजनल प्लान 2041 के तहत NCR सीमा को नए सिरे से तय करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है जिसके बाद हरियाणा के कई जिले एनसीआर क्षेत्र से हटाए जा सकते हैं ।

100 KM दायरे में बदलेगी तस्वीर

प्रस्ताव लागू होने के बाद हरियाणा के कई जिले एनसीआर क्षेत्र से बाहर हो जाएंगे । प्रस्तावित हिस्से 100 किलोमीटर के दायरे से बाहर आते हैं ऐसे में हरियाणा के 6 जिले ऐसे हैं जिनके कई इलाके दिल्ली से 100 किलोमीटर के अधिक दूरी पर है । फिलहाल हरियाणा के 100 जिले हैं जो कि एनसीआर क्षेत्र में आते हैं ।

ये जिले हो सकते हैं बाहर

सरकार का तर्क है कि फिलहाल एनसीआर के क्षेत्र में हरियाणा के 11 जिले आते हैं जिनमें से 6 ऐसे जिले हैं जो कि दिल्ली के राजघाट से 100 किलोमीटर के दायरे से बाहर है जो कि एनसीआर में शामिल किए हुए हैं । अगर ये प्रस्ताव लागू होता है तो फिर हरियाणा के महेन्द्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और करनाल एनसीआर से बाहर हो सकते हैं । अभी यही 6 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं ।

KMP के आसपास बसेंगे शहर

हरियाणा सरकार ने कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के 135 किलोमीटर के दायरे को एनसीआर क्षेत्र का सबसे बड़ा विकास का केन्द्र माना है । NCR प्लानिंग बोर्ड की बैठक में सरकार रीजनल प्लान 2041 के तहत इसका ड्राफ्ट पेश करेगी । योजना में KMP और KGP के आसपास पांच किलोमीटर के दायरे को सेंट्रल NCR घोषित करने का प्रस्ताव शामिल है ।

सरकार ने पंचग्राम योजना के तहत पांच नए ग्रीनफील्ड शहर बसाने की योजना बनाई है । लगभग 2.5 लाख हेक्टेयर इलाके में औद्योगिक नगर, रेजिडेंशियल टाउनशिप और हाइटेक शहरी केन्द्र विकसित किए जाएंगे ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button