गुरुग्राम में 12 Inspectors समेत 18 अधिकारियों के तबादले, कई थानों के SHO भी बदले, देखें Transfer की पूरी List

Inspetctors : गुरुग्राम पुलिस में वीरवार को बड़े स्तर पर तबादले देखने को मिले हैं । डीसीपी हेडक्वार्टर ने एक साथ 12 इंस्पेक्टरों समेत 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं । इनमें कई थानों के एसएचओ के भी बदल दिए गए हैं । सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर ज्वाइन करने को कहा गया है ।

तबादला आदेश 8 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। इसमें कई थाना प्रभारियों (SHO) के अलावा क्राइम यूनिट, ट्रैफिक स्टाफ, पुलिस लाइन और अन्य शाखाओं में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है ।

कई थानों के बदले SHO

इस तबादला सूची में उद्योग विहार, सेक्टर-14, सिटी गुरुग्राम, सेक्टर-56 और बादशाहपुर थानों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इसके अलावा सोहना सदर थाना की जिम्मेदारी भी बदली गई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को ट्रैफिक स्टाफ से हटाकर SHO थाना सदर सोहना की जिम्मेदारी दी गई है ।

वहीं क्राइम यूनिट में भी फेरबदल किया गया है । सोहना, सेक्टर-17, सेक्टर-10 और बॉर्डर क्राइम यूनिट में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं । कुछ इंस्पेक्टरों को ट्रैफिक स्टाफ में भी भेजा गया है । आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पुलिस अधिकारी तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालेंगे।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

अधिकारीवर्तमान तैनातीनई तैनाती
इंस्पेक्टर विनोद कुमारSHO PS Udyog ViharSHO PS Sector-14
इंस्पेक्टर फूल कुमारSHO PS City, GurugramSHO PS Udyog Vihar
इंस्पेक्टर बिजेंद्रPolice LinesSHO PS City, Gurugram
इंस्पेक्टर मनोजSHO PS Sector-56SHO PS Badshahpur
इंस्पेक्टर सुखपालSHO PS Sadar SohnaSHO PS Sector-56
इंस्पेक्टर सुनील कुमारTraffic StaffSHO PS Sadar Sohna
इंस्पेक्टर विजय पालI/C Escort GuardSHO PS KMP
इंस्पेक्टर अमितSHO PS Sector-14Welfare Inspector
इंस्पेक्टर मदनWelfare InspectorTraffic Staff
इंस्पेक्टर सत्यवीरI/C Complaint Branch, CP OfficeTraffic Staff
इंस्पेक्टर राम निवासPolice LinesTraffic Staff
इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाशPolice LinesTraffic Staff
P/Si विनय कुमारI/C Crime Unit SohnaI/C Crime Unit Sector-17
SI राजेशCow Protection StaffI/C Crime Unit Sohna
P/Si सचिनI/C Crime Unit BorderI/C Crime Unit Sector-10
SI प्रमोदI/C Crime Unit Sector-10I/C Crime Unit Border
SI राकेशEOW-1I/C Complaint Branch, CP Office
P/Si जितेंद्रI/C Crime Unit Sector-17Police Lines

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤