Pension Adalat : गुरुग्राम में लगेगी दो दिवसीय पेंशन अदालत, कर्मचारियों की पेंशन समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

12 और 13 अक्टूबर को PWD रेस्ट हाउस में महालेखाकार कार्यालय की ओर से शिविर; कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड योजना के लिए भी मिलेगा विशेष मार्गदर्शन

Pension Adalat/गुरुग्राम
हरियाणा सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुग्राम में 12 और 13 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय ‘पेंशन अदालत’ (Pension Adalat) का आयोजन किया जा रहा है। इस Pension Adalat में पेंशन संबंधी हर तरह की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

यह पेंशन अदालत (Pension Adalat) कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही है। इसका स्थल सिविल लाइंस स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल, पीडब्ल्यूडी (PWD) रेस्ट हाउस, गुरुग्राम तय किया गया है। Pension Adalat का समय दोनों दिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।

Pension Adalat : इन दस्तावेजों को साथ लाना न भूलें

गुरुग्राम की कोषाधिकारी (Treasury Officer) नैंसी यादव ने बताया कि गुरुग्राम जिले के हरियाणा राज्य सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारी (Pensioners) तथा वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी (GPF अंशदाता) अपनी पेंशन व भविष्य निधि से जुड़ी किसी भी समस्या को यहाँ दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने पेंशनरों से अपील की है कि वे अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए Pension Adalat में निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य साथ लाएं:

  • पेंशन भुगतान आदेश (PPO)

  • पहचान व पते का प्रमाण (जैसे आधार कार्ड)

  • बैंक पासबुक

  • अन्य संबंधित आवश्यक दस्तावेज


Pension Adalat : कैशलेस इलाज (CCHF) योजना का भी मिलेगा लाभ

कोषाधिकारी नैंसी यादव ने आगे बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पात्र सरकारी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों (Family Pensioners) को कंप्रिहेंसिव कैशलेस हेल्थ फैसिलिटी (CCHF) का लाभ दिया जा रहा है।

पेंशन अदालत के दौरान पेंशनरों को CCHF योजना के तहत:

  • नामांकन (Enrollment) और पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

  • आयुष्मान भारत पोर्टल के ज़रिए सीसीएचएफ कार्ड (CCHF Card) प्राप्त करने का आसान मार्गदर्शन मिलेगा।

पेंशनरों को इस योजना से जोड़ने के लिए जिला ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी कार्यालयों में विशेष जागरूकता व सहायता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र पेंशनर मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा से वंचित न रहे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤