Youtuber Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- मेरी बेटी बेकसूर
Youtuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है।

Youtuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। पिता हरीश मल्होत्रा ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक मार्मिक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने पुलिस की कार्ऱवाई पर सवाल उठाए हैं।
ज्योति के पिता का कहना है कि बेटी से पुलिस ने कोरे कागज पर साइन करवाकर उसकी स्टेटमेंट लिखी है। पुलिस ने देशद्रोह की जो धारा लगाई है उससे संबंधित एक भी सबूत पुलिस नहीं जुटा पाई है।

उन्होंने बेटी को बेगुनाह बताते हुए FIR तुरंत निरस्त करने की गुहार लगाई है। यह भी कहा कि उसकी बेटी अब कभी पाकिस्तान नहीं जाएगी मैं इसकी गारंटी लेता हूं। उन्होने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, राज्यपा और गृहमंत्री को चिट्ठी भेजी है।
बता दें कि पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को गिरफ्तार किया था। उस पर बीएनएस की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3,4 और 5 के तहत जासूसी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने और गोपनीयता जानकारी साझा करने जैसे गंभीर आरोप है।
उससे पहले 5 दिन के रिमांड पर लिया गया, फिर चार दिन और बढ़ाया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आज सोमवार को ज्योति की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छठी पेशी हुई। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ज्योति की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है।









