Yamuna Expressway Interchange: यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज से NCR के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, अब नोएडा एयरपोर्ट समेत इन बड़े शहरों में पहुंचना होगा आसान

हरियाणा दिल्ली एनसीआर के वाहन चालकों के अब मजे होने वाले हैं. अब सफर शानदार होने वाला है.अब गाजियाबाद और पलवल से वाहन चालकों को सीधे यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा व मथुरा के अलावा नोएडा एयरपोर्ट जाने की सुविधा मिलेगी.

Yamuna Expressway Interchange: हरियाणा दिल्ली एनसीआर के वाहन चालकों के अब मजे होने वाले हैं. अब सफर शानदार होने वाला है.अब गाजियाबाद और पलवल से वाहन चालकों को सीधे यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा व मथुरा के अलावा नोएडा एयरपोर्ट जाने की सुविधा मिलेगी.

इसके लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त महीने से इंटरचेंज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसपर 222 करोड़ रुपए लागत राशि खर्च होगी.

इससे यमुना सिटी के आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों तक पहुंच आसान हो जाएगी. उन्होंने बताया कि अगले साल के आखिर तक इसके निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. ग्रेटर नोएडा के जीराे प्वाइंट से करीब 10 किमी आगे जगनपुर अफजलपुर गांव के पास इस इंटरचेंज का निर्माण प्रस्तावित है. यहां यमुना प्राधिकरण पहले ही जमीन अधिग्रहण कर चुका है.

अधिकारियों का दावा है कि इससे प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी. इस इंटरचेंज के बनने से गाजियाबाद और फरीदाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिये इस इंटरचेंज से होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पहुंचेगा.

इसके बाद जेवर टोल प्लाजा से पहले ही एयरपोर्ट लिंक रोड का उपयोग कर सीधे एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा. इसी तरह स्पोर्ट्स सिटी, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क भी यहां से पहुंचना आसान होगा. Yamuna Expressway Interchange

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button