Delhi Women Free Bus Travel: DTC बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं को लगा बड़ा झटका, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर दी यह बड़ी घोषणा

दिल्ली सरकार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. अब डीटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं पर खतरे के बादल छाने वाले हैं. दिल्ली सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है जिससे अब सभी महिलाऐं बसों में मुफ्त सफर नहीं कर पाएंगी।

Delhi Women Free Bus Travel: दिल्ली सरकार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. अब डीटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं पर खतरे के बादल छाने वाले हैं. दिल्ली सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है जिससे अब सभी महिलाऐं बसों में मुफ्त सफर नहीं कर पाएंगी।

आपको बता दें अब मुफ्त सफर केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए ही होगा.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 17 जुलाई को कहा कि जल्दी ही दिल्ली की महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट की जगह पिंक पास लाएंगे. ये पास दिल्ली की महिलाओं को ही दिए जाएंगे. दिल्ली की पूर्ववर्ती आप सरकार ने अक्तूबर 2019 को महिलाओं के लिए फ्री बस योजना की शुरुआत की थी.

इसके तहत कोई भी महिला डीटीसी की बसों में फ्री में यात्रा कर सकती हैं. उन्हें बस में चढ़ने के बाद फ्री में पिंक टिकट लेना होता है. पिंक टिकट लेना अनिवार्य है. अब नए नियम के आने के बाद दिल्ली के बाहर की महिलाओं को सफर के लिए पैसे देने होंगे. नंदनगरी डिपो में ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि DTC को 65000 करोड़ रुपये के घाटे से उबारेंगे. IIT की मदद से बस रुट्स को तैयार किया जा रहा है.

दिल्ली की महिलाओं को ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ दिया जाएगा, जो पूरी तरह डिजिटल होगा. कार्ड पर नाम और तस्वीर होगी. अधिकारी ने बताया था कि स्मार्ट कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के तहत जारी किया जाएगा. NCMC सिस्टम दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो में पहले से है. कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिल्ली में निवास का प्रमाण, पासपोर्ट फोटो और बैंक द्वारा मांगे गए अन्य केवाईसी दस्तावेज देने होंगे. Delhi Women Free Bus Travel

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button