Wife Murder : गुरुग्राम में सनसनी, पति ने GAS Cylinder से पत्नी को उतारा मौत के घाट

Wife Murder : देश में लगातार गैस सिलेंडर को लेकर चर्चाएं गर्म रहती हैं । लोगों में ये शंकाए बनी हुई है कि कहीं गैस सिलेंडर मिलेगा या नहीं इसी बीच गुरुग्राम के बजघेड़ा इलाके में एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की गैस सिलेंडर सिर में मारकर हत्या कर दी । गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर लिया है । जानकारी मिली है कि पति पत्नी का आए दिन झगड़ा होता रहता था ।

मंगलवार को थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में एक सूचना साहिब कुंज चौमा फाटक,गुरुग्राम के पास एक मकान में एक महिला के मृत अवस्था में पड़े होने के संबंध में प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहां पर एक मकान के कमरे में महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया।

चार दिन पहले किराए पर लिया था कमरा

मामले में मकान के मालिक ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसने दिनांक 20.03.2026 को सुनील नामक व्यक्ति को कमरा किराए पर दिया था। इस कमरे में सुनील का जीजा जीवन रहता था जिसके कहने पर ही इसने सुनील को किराए पर कमरा दिया था। दिनांक 23.03.2026 को जीवन, सुनील के कमरे पर आया था तथा दिनांक 24.03.2026 को सुनील की पत्नी गुंजन का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा हुआ था। सुनील व जीवन ने सुनील की पत्नी की हत्या की है ।

मकान मालिक की शिकायत पर थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत आरोपी सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया गया ।थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी पति को दिनांक 26.03.2026 गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील (उम्र-22 वर्ष) निवासी गांव कांचा जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि आरोपी सुनील और उसकी पत्नी का झगड़ा होता रहता था । दिनांक 23.03.2026 की रात को आरोपी सुनील व उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी जिस पर आरोपी ने सिलेंडर से वार करके अपनी पत्नी की हत्या कर दी । आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button