Dhurandhar स्टाइल में Gurugram Traffic Police का पोस्ट Viral, लोगों को जागरुक करने के लिए चुना ये मज़ेदार ‘किरदार’

Dhurandhar : वैसे तो गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों की जागरुकता फैलाने के लिए और लोगों को जागरुक करने के लिए तरह तरह के कैंपेन चलाए जाते हैं लेकिन जब सोशल मीडिया पर कुछ वायरल होता है तो अक्सर ट्रैफिक पुलिस उसी सोशल मीडिया पर तरह तरह के कैंपेन चलाती है लेकिन इस बार Dhurandhar फिल्म स्टाइल में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने अनोखा जागरुक कैंपेन चलाया है ।

Dhurandhar स्टाइल में जागरुकता

आजकल सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की Dhurandhar फिल्म को लेकर जमकर तारीफें की जा रही हैं और सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है तो फिर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस भी कहां पीछे रहने वाली थी । गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भी इस फिल्म के मीम्स को आड़े हाथ लेते हुए लोगों को जागरुक करने का एक अनोखा तरीका निकाला है ।

Dhurandhar फिल्म का शानदार कैरेक्टर जमाल जमीली के किरदार के जरिए अब गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने उन लोगों को नसीहत दी है जो सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हैं और अपनी जिंदगी को खतरे में डालते हैं ।

दरअसल गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने अपने X हैंडल से गुरुवार शाम को एक पोस्ट की जिसमें Dhurandhar फिल्म के किरदार जमाल जमीली के किरदार के फोटो का इस्तेमाल किया है और पोस्ट में लिखा है “रोड़ पर Dhurandhar बनना समझदारी नहीं, सिर्फ एक बड़ा खतरा है । असली हीरो वही है जो घर सही सलामत पहुंचे । सीटबेल्ट लगाओ, क्योंकि रुल्स आपकी हिफाज़त के लिए हैं, दिखावे के लिए नहीं ”

 

फोटो में लिखा ‘बच्चा है तू मेरा’

इतना ही नहीं गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जमाल जमीली किरदार का फोटो भी इस्तेमाल किया है और फोटो पर भी कैंपेन के रुप में कैप्शन देते हुए डायलॉग स्टाइल में लिखा है ‘बच्चा है तू मेरा, इसीलिए बोल रहा हूं, सीटबेल्ट लगा ले चालान से बच जाएगा ।’ दूसरे फोटो में कैप्शन दिया गया है कि ‘रुल्स तोड़कर हीरो नहीं ज़ीरो बन रहा है तू’

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤