WhatsApp Chatbot : डिजिटल पुलिसिंग ने बदल दी गुरुग्राम की सूरत? देखें चौंकाने वाले आंकड़े
पारदर्शिता और त्वरित सहायता पर जोर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के अनुसार, इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को तकनीक के माध्यम से सीधा पुलिस से जोड़ना है।

WhatsApp Chatbot : नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी पुलिस सेवाएं प्रदान करने के लिए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के नेतृत्व में शुरू की गई व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा एक मील का पत्थर साबित हो रही है। 09 जनवरी 2026 को शुरू की गई इस तकनीक-आधारित पहल का लाभ उठाते हुए मात्र कुछ ही दिनों में नागरिकों ने 23,082 से अधिक जानकारियां और सहायता प्राप्त की हैं।
एक क्लिक पर मिल रही हैं सेवाएं गुरुग्राम पुलिस का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर +91-95999-64777 चौबीसों घंटे (24×7) सक्रिय है। इस चैटबॉट की मदद से अब लोगों को छोटी-छोटी जानकारियों या शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।


चैटबॉट के माध्यम से प्राप्त कुल 23,082 क्यूरी में से प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं। 15,324 लोगों ने पुलिस सेवाओं की सामान्य जानकारी ली। 3,450 नागरिकों ने अपने संबंधित थाने का पता लगाया। 697 शिकायतें साइबर ठगी से संबंधित रहीं। 566 लोगों ने खोए हुए फोन के संबंध में सहायता ली। जाम, ट्रैफिक नियम और अलर्ट के संबंध में लगभग 2,000 से अधिक क्यूरी प्राप्त हुईं।

पारदर्शिता और त्वरित सहायता पर जोर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के अनुसार, इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को तकनीक के माध्यम से सीधा पुलिस से जोड़ना है। यह चैटबॉट न केवल शिकायत दर्ज करने में मदद करता है, बल्कि नागरिकों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट और गाइडलाइंस भी प्रदान कर रहा है। आने वाले समय में इस सेवा में और भी नए फीचर्स जोड़े जाएंगे ताकि इसे और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।










