Haryana News

Wedding Rituals: सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन के साथ सोती है दुल्हन की मां, बेटी और दामाद को देती है टिप्स

Advertisement
Advertisement

 Wedding Rituals: शादी हर एक व्यक्ति के जीवन में एक खास पल होता है। चाहे फिर वह किसी भी धर्म में हो। हर व्यक्ति अपने धर्म और संस्कृति के हिसाब से शादी की परंपराएं पूरी करता है। दुनियाभर में शादी की अलग-अलग रस्मे हैं। शादी की पहली रात दूल्हा-दुल्हन के जीवन में और भी ज्यादा महत्व रखती है। 

Advertisement

nn

कई कपल्स विवाहित जीवन की शुरुआत को यादगार और रोमांटिक बनाने के लिए हनीमून पर जाते हैं। इसके पीछे की वजह ये होती है कि कपल एक दूसरे के प्रति सहज हो जाएं और अपन वक्त प्रेम पूवर्क बिता सकें। लेकिन एक देश ऐसा है जहां सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन के साथ दुल्‍हन की मां भी सोती है। आपको यह सब सुनने में काफी अजीब लगेगा, लेकिन यह सच है। ये प्रथा अफ्रीका में जनजातीय इलाकों में है। 

nn

दुल्हन की मां इसलिए कपल के साथ पहली रात को सोती है, ताकि वो अपनी बेटी को उस रात को क्या करते हैं और गृहस्‍थ जीवन को आगे कैसे बढ़ाते हैं, समझा सके। कई बार ऐसा भी होता है कि अगर दुल्हन की मां नहीं है तो उसके पक्ष की कोई भी बुजुर्ग महिला शादीशुदा जोड़े के साथ सोती है।

nn

कपल को देती है टिप्‍स

nn

लड़की की मां शादी की रात अपनी बेटी और दामाद को अपने अनुभव के आधार पर टिप्स देती है और बताती है कि जिंदगी को कैसे जीना है। इसके साथ ही कई जगहों पर अलगी सुबह दुल्हन की मां सबको ये भी बताती है कि कपल्स की पहली रात कैसी रही, उन्‍होंने वैवाहिक जिंदगी की पहली रात कैसी गुजारी।

nn

सबको सुनाती है रात की कहानी

nn

दुल्‍हन की मां अगले दिन सबको इस बात की तसल्ली कराती है कि रात को कपल के बीच में सब ठीकठाक रहा और उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत अच्छे ढंग से की। 

nn

चूंकि ये अजीबोगरीब परंपरा कुछ गांवों में सालों से चली आ रही है, ऐसे में वे इसे शर्म-लिहाज़ से न जोड़कर गाइडेंस से जोड़कर देखते हैं। लिव इन रिलेशनशिप और काफी एडवांस हो चुकी दुनिया में हमें ये भले ही अनोखा लगे, लेकिन यहां के लोग इसे प्राचीन रिवाज़ से जोड़कर देखते हैं।

nn

अलग-अलग देशों में हैं अलग-अलग प्रथाएं 

nn

दुनिया भर में कई ऐसी परंपराएं हैं, जिन्हें सुनने के बाद उनपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है। शादी को लेकर भी अलग-अलग देशों में अलग-अलग परंपराएं हैं। उत्तर पश्चिमी स्कॉटलैंड के कुछ ग्रामीण इलाकों में कई सालों से एक प्रथा चली आ रही है। 

nn

यहां शादी के कुछ हफ्ते पहले दुल्हन पर कालिख पोती जाती है। इस प्रथा को ब्लैकनिंग कहा जाता है। कई जगहों पर होने वाले दूल्हे और दुल्हन दोनों पर गंदगी डाली जाती है मगर अधिकतर दुल्हन को ही निशाना बनाया जाता है।

nn

भारत में भी हैं कुछ अजीब प्रथाएं 

nn

भारत में भी कुछ प्रथाएं कम नहीं हैं। अजीबो-गरीब सिलसिले में बात अगर भारत की करें, तो कई ऐसे गांव हैं जहां अनेक तरह की अजीबोगरीब परंपराएं देखने को मिल जाती हैं। ऐसे ही गांव हैं राजस्थान के पाली, सिरोही और उदयपुर में। 

nn

यहां रहने वाली गरासिया जनजाति के लोग शादी से पहले ही सुहागरात और बच्चा पैदा करने की परंपरा को निभाते हैं। एक तरह से कहा जाए तो दूल्हा-दुल्हन को शादी से पहले लिव-इन रिलेशन में रहना पड़ता है। उन्हें सुहागरात मनानी पड़ती है। फिर बच्चा भी पैदा करना पड़ता है।

nn

बच्चा न होने पर दूसरा पार्टनर 

nn

अगर साथ रहते हुए बच्चा नहीं हुआ, तो दूल्हा-दुल्हन अपने लिए दूसरा पार्टनर खोजने लगते हैं। सुनने में यह अजीब है, लेकिन ऐसा यहां सच में होता है। इस जनजाति में पुरुषों से ज्यादा आजादी महिलाओं को दी गई है। महिलाएं लिव-इन पार्टनर के साथ रहती हैं और कभी भी अपना पार्टनर बदल सकती हैं। 

nn

इन पर शादी को कोई प्रेशर नहीं होता है। कहते हैं कि गरासिया जनजाति के चार भाई थे। चार में से तीन भाइयों ने शादी की और एक भाई अपनी गर्लफ्रेंड संग लिव-इन में रहता था। जो भाई लिव-इन में रहता था, सिर्फ उसके ही बच्चा था। बाकी तीनों के कोई संतान नहीं थी। तभी से गरासिया जनजाति में शादी से पहले लिव-इन में रहने का रिवाज है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!