Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग का बड़ा फैसला! इन जिलों में होगी तगड़ी बारिश

Weather Update: हरियाणा में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। 18 अप्रैल को करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में डार्क येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी के अनुसार शुक्रवार को इन इलाकों में घने बादल छाए रहने, आंधी-तूफान आने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की संभावना: पंचकूला अंबाला यमुनानगर यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल तापमान में बढ़ोतरी गुरुवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। सबसे गर्म इलाका नारनौल रहा, जहां पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 17 अप्रैल को हरियाणा के प्रमुख जिलों का तापमान:
चंडीगढ़ – 37.0°C
अंबाला – 38.4°C

हिसार – 41.6°C
करनाल – 38.0°C

नारनौल – 42.6°C
रोहतक – 42.3°C

फरीदाबाद – 40.8°C
गुरुग्राम – 39.2°C

जींद – 40.3°C
महेंद्रगढ़ – 42.5°C
सोनीपत – 38.6°C
मेवात – 41.0°C
तापमान में तेजी से बदलाव:
पिछले 24 घंटों में राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ में दर्ज की गई, जहां तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर क्रमश: 40.1 डिग्री सेल्सियस और 42.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। बारिश न होने और साफ मौसम के कारण यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है










