Weather : हरियाणा और दिल्ली-NCR में बदला मौसम, उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, इस दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार

रातें हुई ठंडी: गुरुग्राम और यमुनानगर में पारा लुढ़ककर 14.8 डिग्री पर पहुँचा; मौसम विभाग ने बताया कब बदलेगा मिजाज और कहाँ होगी बारिश। चंडीगढ़/गुरुग्राम:

Weather /गुरुग्राम
हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में धीरे-धीरे गुलाबी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से मौसम (Weather) के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त हल्की सिहरन महसूस होने लगी है।

रातें हुईं ठंडी, कई शहरों में पारा 16 डिग्री से नीचे

Weather Deptt. मौसम विभाग (IMD) और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान तेजी से नीचे आ रहा है।

राज्य के मुख्य शहरों में न्यूनतम तापमान की स्थिति कुछ इस प्रकार रही:

  • गुरुग्राम और यमुनानगर: 14.8°C (राज्य में सबसे ठंडे स्थान)

  • करनाल: 15.4°C

  • महेंद्रगढ़: 15.5°C

  • सोनीपत: 15.6°C

वहीं दिन के तापमान (Weather) की बात करें तो नूंह 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया, जबकि महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 33.0°C और हिसार में 32.9°C रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत, सोनीपत (28.8°C) और पंचकूला (29.3°C) में दिन का पारा अपेक्षाकृत कम रहा।

22 अक्टूबर तक मौसम (Weather) रहेगा शुष्क, उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर

HAU के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, राज्य में हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने की वजह से अगले कुछ दिनों तक मौसम (Dry Weather) मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं। दिन के तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन सुबह-शाम ठंडक का अहसास और गहराएगा।

24 अक्टूबर को बारिश के आसार

मौसम (Weather Deptt.) विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 24 अक्टूबर को पश्चिमी हरियाणा के तीन प्रमुख जिलों—सिरसा, फतेहाबाद और हिसार—में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बाकी पूरे हरियाणा और दिल्ली-NCR में मौसम (Clear Weather) साफ रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤