Gunfire: श्मशान में चिता के पास बैठे युवकों को टोकना पड़ा भारी, गुरुग्राम में दबंगों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
गढ़ी वाजिदपुर गाँव की घटना: अंतिम संस्कार के बाद रस्में पूरी करने पहुँचे थे परिजन, विरोध करने पर बदमाशों ने दागीं गोलियां

Gunfire/गुरुग्राम
दिल्ली-NCR के गुरुग्राम जिले के भोंडसी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ श्मशान घाट में चिता के पास बैठे अनजान युवकों को हटने के लिए कहना एक परिवार को भारी पड़ गया। मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़ित के घर के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग (Gunfire) कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
Gunfire क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ी वाजिदपुर गांव निवासी रामअवतार गांव में ही कार वैलेटिंग सेंटर चलाते हैं। हाल ही में उनके परिवार में दूर के रिश्ते की एक महिला का निधन हुआ था। मंगलवार दोपहर गांव के ही श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। संस्कार के बाद परिवार के लोग घर लौट आए, लेकिन कुछ पारंपरिक रस्में पूरी करने के लिए रामअवतार दोबारा श्मशान घाट पहुंचे। वहां पहुँचकर उन्होंने देखा कि चिता के पास दो अनजान युवक बैठे हुए हैं। रामअवतार ने शालीनता से उन्हें वहां से हटने के लिए कहा, जिससे दोनों युवक आगबबूला हो गए।
श्मशान घाट पर हुई थी मारपीट
अंजान युवकों को टोकना रामअवतार और उनके परिजनों को महंगा साबित हुआ। श्मशान परिसर में ही कहासुनी के बाद युवकों ने रामअवतार और उनके साथ मौजूद स्वजन के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, उस समय जैसे-तैसे मामला शांत करा दिया गया और लोग अपने घर लौट आए।
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब सात बजे चार संदिग्ध युवक एक कार में सवार होकर सीधे रामअवतार के घर के बाहर आ धमके और बिना किसी सुलाह-सफाई के अंधाधुंध फायरिंग (Gunfire) शुरू कर दी।
Gunfire घर की खिड़कियों पर लगीं गोलियां, दहशत में परिवार
इस अचानक हुई फायरिंग (Gunfire) से रामअवतार के पूरे परिवार और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ हुई इस वारदात में करीब आधा दर्जन राउंड फायर किए गए, जिनमें से दो गोलियां सीधे घर की खिड़की के शीशों पर जाकर लगीं। गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हमले में किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुँचा, लेकिन परिवार इस खौफनाक घटना के बाद से सदमे में है।
Gunfire पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ दबिश
Gunfire वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस, क्राइम सीन और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौके से दो खाली खोल (कारतूस) बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में गढ़ी वाजिदपुर गांव के ही एक मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
