Weather Alert : पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली-NCR में गर्मी का डबल अटैक, 16 फरवरी से बदलेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल

हरियाणा में गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। हिसार समेत कई जिलों में तापमान में असामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर 25-27 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है।

Weather Alert : उत्तर भारत में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहाँ एक ओर पहाड़ों पर बर्फबारी का नया दौर शुरू होने वाला है, वहीं मैदानी इलाकों में समय से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसका मिला-जुला असर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा पर पड़ेगा।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में फरवरी के मध्य में ही तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। दोपहर की तेज धूप लोगों को पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। 17 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जिससे गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, 15-16 फरवरी को चलने वाली तेज हवाओं (10-15 किमी/घंटा) से प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार होने की उम्मीद है।

हरियाणा में गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। हिसार समेत कई जिलों में तापमान में असामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर 25-27 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि तापमान इसी गति से बढ़ा, तो आने वाले दिनों में हीटवेव (Heatwave) जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। शुष्क हवाओं और साफ आसमान के कारण दिन के समय सूरज की तपिश झुलसाने वाली हो गई है।

हरियाणा के अलग-अलग शहरों में अधिकतम तापमान।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन यह राहत केवल कुछ ही समय के लिए होगी।

12 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर

राज्य के 13 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इनमें अंबाला (25.0), हिसार (27.0), नारनौल (27.0), भिवानी (26.0), भिवानी (28.1), फरीदाबाद (28.0), गुरुग्राम (25.7), करनाल (26.3), महेंद्रगढ़ (27.2), नूंह (27.7), रोहतक (25.7) और सिरसा एडब्ल्यूएस (26.5) शामिल हैं। जींद (24.8) और पानीपत (23.4) जैसे जिलों में तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा।

10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर

रात के तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें अंबाला (11.8), नारनौल (10.5), भिवानी (11.2), कैथल (10.7), करनाल (11.3), नूंह (11.6), पानीपत (10.2), रोहतक (10.1) सहित अन्य शामिल रहे। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज किया गया। (Weather Alert)

अगले 5 दिनों का तापमान चार्ट (अनुमानित):

तिथिअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमानमौसम का हाल
16 फरवरी28°C12°Cआसमान साफ, तेज धूप
17 फरवरी29°C13°Cहल्के बादल छाएंगे
18 फरवरी27°C12°Cबादलों की आवाजाही
19 फरवरी26°C11°Cआसमान साफ
20 फरवरी27°C12°Cखिली धूप

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!